करीना कपूर खान ने अपनी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का जबर्दस्त प्रमोशन किया था। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख साफ हो रहा है कि प्रमोशन का दर्शकों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ये 40 करोड़ी फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भी कमाल नहीं दिखा पाई। साथ ही वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई निराशाजनक रही। वहीं, 13 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का चौथे दिन यानी सोमवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
The Buckingham Murders: चौथे दिन ही पस्त हुई 'द बकिंघम मर्डर्स', कमाई में आई बड़ी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में 69.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को अपने खाते में महज 1.95 करोड़ रुपये जोड़े।
'द बकिंघम मर्डर्स' रविवार का भी फायदा उठाने में नाकामयाब रही। तीसरे दिन इसकी कमाई में 10.26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस मूवी ने तीसरे दिन महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब इसके चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो, 'द बकिंघम मर्डर्स' ने सोमवार को महज 33 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 5.58 करोड़ रुपये ही हो पाया है। जानकारी हो कि फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, ऐसे में निर्माताओं को इसके बड़ी हिट होने की उम्मीद थी। हालांकि, कमाई को देखकर मंसूबों पर पानी फिरना लाजमी है।
Salman Khan: सलमान खान ने जारी की धोखाधड़ी की चेतावनी, बेची जा रही थीं फर्जी इवेंट की टिकटें
'द बकिंघम मर्डर्स' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही बड़ा फैसला किया। व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के महत्व को देखते हुए और करीना कपूर के प्रशंसक आधार को ध्यान में रखकर निर्माताओं ने 50-50 रणनीति का विकल्प चुना। इसके तहत फिल्म को 50 प्रतिशत स्क्रीन पर हिंग्लिश, जबकि अन्य 50 प्रतिशत पर हिंदी संस्करण में रिलीज किया गया। बावजूद इसके फिल्म की कमाई निराशाजनक रही है।
Stree 2 Collection: वीकएंड के बाद कम हो गया 'स्त्री 2' का कहर, 33वें दिन फिल्म की कमाई में दर्ज की गई गिरावट