बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया का इतिहास काफी समृद्ध है। इससे जुड़े सैकड़ों नहीं हजारों किस्से मौजूद हैं। हर फिल्म की शूटिंग के दौरान किस्से-कहानियां बन जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा बादशाह खान यानि शाहरुख की फिल्म से जुड़ा है। शाहरुख खान को जिस फिल्म ने बॉलीवुड का बादशाह नाम दिया, वह 1999 में आई 'बादशाह' फिल्म ही थी। इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को देखकर पहले दिन सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ गई थी। भीड़ देखकर ऐसा लगा मानो बादशाह फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। लेकिन इसके उलट फिल्म बुरी तरह से पिट गई। लेकिन इस फिल्म को जब टीवी पर दिखाया गया तो फिल्म आम लोगों को बहुत पसंद आई। आज भी लोग इस फिल्म के किरदारों और कॉमेडी को बखूबी याद करते हैं। आज हम इस फिल्म से जुड़े जिस किरदार के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह फिल्म में काम करने वाली वो छोटी बच्ची सोनू है, जिसे किडनैप कर लिया जाता है। जानिए आज कहां है बादशाह की वह बच्ची और वो क्या कर रही है?
'बादशाह' की ये छोटी बच्ची अब हो गई है इतनी बड़ी, इसके लिए ही गुंडों से भिड़ गए थे शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली और आखिरी फिल्म
फिल्म में सोनू का किरदार निभाने वाली उस बच्ची का नाम करिश्मा जैन है। आज वह 29 साल की हो चुकी हैं। वह फिल्म के प्रोड्यूसर रजन जैन की भतीजी हैं। करिश्मा ने बादशाह के बाद और किसी फिल्म में काम नहीं किया था। वह उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी।
शाहरुख को मारी थी लात
करिश्मा पहली लड़की हैं जिन्होंने शाहरुख को लात मारी थी। दरअसल, फिल्म बादशाह के एक सीन में करिश्मा को शाहरुख को लात मारनी थी और शाहरुख का बैलेंस बिगड़ने की वजह से लात तेज लग गई थी। ये किस्सा भी इस फिल्म का काफी मशहूर रहा।
कैसे मिली फिल्म?
करिश्मा ने मीडिया को बताया कि "उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक था। उनके बड़े पापा रजन जैन एक दिन उन्हें फिल्म 'औजार' के प्रिव्यू के लिए गए थे। जहां पर फिल्म के गाने 'दिल ले लेना' पर डांस करने लगीं। वहां उन्हें डांस करता देख अब्बास और मस्तान अंकल ने देखा और फिल्म में काम करने को कहा"।
7 साल में बनी फिल्म
आज बादशाह फिल्म को 22 साल हो चुके हैं। लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन इस बादशाह फिल्म को बनाने में सात साल का समय लग गया था। फिल्म में ट्विंकल खन्ना, अमरीश पुरी, राखी, जॉनी लीवर जैसे बड़े नाम फिल्म की कास्ट में शामिल है। आज भी टीवी पर आप इस फिल्म को बार बार देखते होंगे।