सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'द डर्टी पिक्चर' में शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री की संदिग्ध मौत, खून में सराबोर मिली लाश

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

विद्या बालन की चर्चित फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में दक्षिण भारत की ही एक और कामुक अभिनेत्री शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मौके पर उनकी लाश खून में सराबोर मिली, हालांकि पुलिस को अब तक इसमें किसी तरह के बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले। पुलिस इस मामले को फिलहाल आत्महत्या का मामला मान रही है। आगे की कार्रवाई वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेगी।

Trending Videos
The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने के बाद आर्थिक रूप से तंगी की वजह से और काम न होने के अवसर पैदा हो जाने की स्थिति से कई छोटे और बड़े कलाकार आत्महत्या कर चुके हैं। हालांकि, आर्या की स्थिति एकदम अलग है। पुलिस को आर्या का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके घर से बरामद हुआ है। पुलिस को आर्या की लाश खून से लथपथ मिली इसलिए वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आर्या की मौत कैसे हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन
The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances
आर्या बनर्जी, विद्या बालन - फोटो : Youtube

यह बात शुक्रवार सुबह 10 बजे की ही है जब हर रोज की तरह आर्या की नौकरानी घर पर काम करने के लिए आई। उसने पहले आर्या का दरवाजा खटखटाया। फिर दरवाजे पर लगी घंटी भी बजाई। लेकिन, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर नौकरानी ने आर्या के फोन पर फोन भी किया लेकिन आर्या ने फोन उठाया ही नहीं। जब उसे कुछ शक हुआ तो उसने पड़ोसियों से पूछा लेकिन उनसे भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। तब नौकरानी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने आकर बाहर से लगे मकान के दरवाजे को तोड़ा और अंदर गई तो अंदर कमरे में बिस्तर पर खून में लथपथ आर्या की लाश पुलिस को बरामद हुई। आर्या की नाक से खून बहा था और उन्होंने उल्टियां भी की थीं। पुलिस के पास फिलहाल कुछ पुख्ता सबूत नहीं है इसलिए पुलिस कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances
आर्या बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

नौकरानी ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि आर्या के घर ज्यादा कोई आता जाता नहीं था और न ही आर्या की ज्यादा लोगों से बातचीत थी। वह अक्सर अकेले रहना ही पसंद करती थीं। नौकरानी ने बताया है कि बीते बृहस्पतिवार की रात को भी आर्या से उसकी बात हुई। आर्या ने फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया है। सबसे पहले उन्हें दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में मृगनयना बिस्वास के किरदार में देखा गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में वह शकीला के किरदार में विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में नजर आईं। उसके बाद उन्होंने एपिसोड धारावाहिक 'सावधान इंडिया' में भी थोड़ा बहुत काम किया। तब से फिर वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही थीं।

पढ़ें: विकास गुप्ता ने अभिनव को बताया कविता के पति के आरोपों के बारे में, गुस्से में तिलमिला उठीं रुबीना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed