फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Dirty Picture Sequal: द डर्टी पिक्चर के सीक्वल पर काम शुरू, विद्या बालन नहीं ये अभिनेत्री आ सकती हैं नजर!

Tue, 16 Aug 2022 04:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 Aug 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
the dirty picture sequel is in pipeline will vidya balan not be a part of the film
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो ज्यादातर क्लासिक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इधर काफी दिनों से तो सिनेमाघरों में अभिनेत्री की कोई फिल्म नहीं आई है, हालांकि कुछ समय पहले अभिनेत्री ओटीटी पर अपनी फिल्म जलसा के साथ नजर आई थीं। दर्शकों को ये फिल्म बहुत कुछ खास तो पसंद नहीं आई थी, लेकिन विद्या बालन के काम की तारीफ जरूर हुई थी। इसके अलावा साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन, नसीरूद्दीन शाह और इमरान हाशमी की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। भारी विरोध के बाद रिलीज हुई फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। 

the dirty picture sequel is in pipeline will vidya balan not be a part of the film
द डर्टी पिक्चर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब करीब एक दशक बाद इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द डर्टी पिक्चर के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है, हालांकि अभी फिल्म के लिए विद्या बालन को अप्रोच नहीं किया गया है। हालांकि अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन ऐसी खबर आ रही है कि ये फिल्म सिल्क स्मिता के युवा दिनों पर आधारित हो सकती है। द डर्टी पिक्चर के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम शरू कर दिया गया है।

the dirty picture sequel is in pipeline will vidya balan not be a part of the film
कृति सेनन, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

द डर्टी पिक्चर की कहानी मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गांव की लड़की हिरोइन बनने का सपना लेकर भागकर चेन्नई आ जाती है और आगे चलकर फिल्मी दुनिया में सिल्क बनकर फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के सीक्वल की कहानी कुछ और हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में विद्या बालन की जगह कृति सेनन या फिर तापसी पन्नू को भी अप्रोच किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
the dirty picture sequel is in pipeline will vidya balan not be a part of the film
द डर्टी पिक्चर  - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एकता कपूर काफी लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल की योजना बना रही हैं। और इस साल के अंत तक इसे खत्म कर लेने की भी उम्मीद है। इस फिल्म को लेकर बालाजी मोशन पिक्चर्स और एकता कपूर काफी एक्साइटेड हैं। 2023 की पहली तिमाही में इसे लाने की भी योजना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed