मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का धमाकेदार नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस नए ट्रेलर में आप देख सकेंगे कि मनोज बाजपेयी अका श्रीकांत तिवारी अपनी नौकरी में फंसे नजर आ रहे हैं, बावजूद इसके उनका मजेदार अंदाज बरकरार है। वीडियो में मनोज अपनी जॉब डेस्क पर 'मिनिमम मैन' के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो पहले सीजन में उनके लुक से काफी अलग है। इस सीरीज का दूसरा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। जहां एक तरफ लोगों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है वहीं कई इसके विरोध में भी नजर आए। बीते दिनों इसका पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था और उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस सीरीज के तमिल विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये सीरीज इस बार तमिलों को आतंकियों की तरह परदे पर पेश कर रही है और ये श्रीलंका में बरसों से जारी संघर्ष को बदनाम करने की कोशिश है। इस बारे में प्राइम वीडियो की तरफ से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 'द फैमिली मैन 2' का प्रसारण प्राइम वीडियो पर 4 जून से शुरू होगा।
The Family Man 2: मस्तमौला मनोज बाजपेयी नौकरी में फंसे आए नजर, देखें धमाकेदार नया प्रोमो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 25 May 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन