{"_id":"60d581c754cd054d58146985","slug":"the-family-man-2-shahab-ali-aka-sajid-revealed-samantha-and-his-intimate-scenes-were-deleted-from-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द फैमिली मैन 2: 'साजिद' और 'राजी' को हो गया था प्यार, शहाब अली बोले- हमारे इंटीमेट सीन हटा दिए गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द फैमिली मैन 2: 'साजिद' और 'राजी' को हो गया था प्यार, शहाब अली बोले- हमारे इंटीमेट सीन हटा दिए गए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहाब अली,समांथा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी पर पिछले कुछ सालों से बेहतरीन कंटेंट आने लगे हैं जो दर्शकों को बहुत अच्छे लग रहे हैं। वहीं कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन ने थिएटर पर भी लंबे समय से ताला लगाया हुआ है। ऐसे में दर्शकों का झुकाव ओटीटी की तरफ ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं अब मेकर्स वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को भी अपार सफलता मिली है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जहां एक तरफ श्रीकांत तिवारी, सुचि और जेके के किरदारों ने पहले सीजन के साथ साथ दूसरे सीजन में भी दर्शको का प्यार पाया तो वहीं इस बार राजी, साजिद और चेल्लम सर के किरदार भी दर्शकों के दिलों में बस गए।
राजी और साजिद को हो गया था प्यार
श्रीकांत तिवारी के किरदार में मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया तो वहीं राजी के किरदार में समांथा ने भी खूब वाहवाही बटोरी। इस सीरीज को रिलीज हुए समय हो गया लेकिन आए दिन इससे जुड़ी नईं बातें सामने आ रही है। अब हाल ही में सीरीज में साजिद का किरदार निभाने वाले शहाब अली ने बताया है कि शो में साजिद और राजी को प्यार हो जाता है। उनके बीच कुछ इंटीमेट सीन्स भी फिल्माए गए थे लेकिन उन्हें फिर डिलीट कर दिया गया।
2 of 5
शहाब अली, समांथा अक्किनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में शहाब ने बताया कि उनके और समांथा के बीच में प्यार और इंटीमेट सीन्स थे लेकिन फाइनल स्टेज पर उन सीन्स को डिलीट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि, 'बात सिर्फ इंटीमेट सीन्स की नहीं है। ये यूजअल प्रॉसेस था। आपका लंबा शो है और एडिटिंग की प्रक्रिया होती है जो बाद में आती है। ये ऐसा नहीं था कि किसी खास सीन को एडिट किया हो'। बता दें कि शो में भले ही ये सीन्स नहीं दिखाए गए, लेकिन कुछ सीन्स को देखकर ऐसा जरूर महसूस हुआ था कि राजी और साजिद के बीच कोई नाता है।
3 of 5
शहाब अली
- फोटो : सोशल मीडिया
शहाब ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि उन सीन्स को रखा जाना चाहिए था जिनकी जरूरत थी। जो पार्ट्स लॉजिकल नहीं थे उन्हें फाइनल वर्जन में ना रखते'। ये पूछे जाने पर कि क्या ऐसा सीन्स फिल्माए गए थे जो इंटीमेट थे इस पर अभिनेता ने कहा कि, 'हमने कुछ सजेस्टिव सीन्स फिल्माए थे जिसमें राजी और साजिद को प्यार हो जाता है लेकिन वो सीन्स क्रिएटर्स को सही नहीं लगे। ऐसे में वो सारे सीन्स उड़ा दिए गए'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
समांथा अकिनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीरीज में समांथा और शहाब ने चरमपंथियों का रोल किया था जो भारत में सूसाइड अटैक्स प्लान करते हैं। समांथा ने इसमें श्रीलंकन तमिलियन राजी का किरदार निभाया था तो वहीं शहाब ने कश्मीर से जुड़े शख्स साजिद का रोल निभाया था। शहाब पहले सीजन में भी नजर आए थे। वहीं इस सीजन में समांथा के किरदार की बहुत तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
द फैमिली मैन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था जिसके बाद दूसरे सीजन की तुरंत मांग उठने लगी थी। वहीं अब दूसरे सीजन को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और अब खबरें आ रही हैं कि तीसरे सीजन की तैयारी चल रही है। सीजन 2 के अंत में एक सीन ऐसा दिखाया गया था जिससे तीसरे सीजन के आने की झलक मिल रही थी। फैंस अब बेसब्री से अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में श्रीकांत(मनोज बाजपेयी) किसका प्लान फेल करने की कोशिश करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।