{"_id":"60d5820167f9300e51791ac3","slug":"remember-when-kishore-kumar-s-songs-were-banned-on-air-and-doordarshan-emergency-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का बखान न करने पर किशोर कुमार को मिली थी सजा, गानों पर लगा दिया गया था बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सरकारी योजनाओं का बखान न करने पर किशोर कुमार को मिली थी सजा, गानों पर लगा दिया गया था बैन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की थी। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी। इस दौरान नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लागू हो गई। देशभर के क्रांतिकारी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। अखबारों में वही छपता और आकाशवाणी पर वही प्रसारित होता था जो सरकार चाहती थी। देश में आपातकाल की जानकारी आम जनता को ऑल इंडिया रेडियो के जरिए दी गई थी।
बॉलीवुड में कई फिल्मों को किया गया बैन
इंदिरा की नीतियों का विरोध कर रहे कई और नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया और देशभर की कई जेलों में डाल दिया गया। सिनेमा भी आपातकाल से अछूता नहीं रहा। कई लोगों ने सरकार के आगे घुटने टेक दिए लेकिन कुछ ने ऐसा करने से मना कर दिया। इनमें से एक थे मशहूर सिंगर-कंपोजर किशोर कुमार।
2 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि वो अपने नियमों के काफी पक्के थे और अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं करते थे, शायद इसी का नतीजा रहा कि उनके गानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। दरअसल, आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाना गाकर दें।
3 of 5
किशोर कुमार
कांग्रेस को भी समझ आ गया था कि उन्हें एक ऐसे आवाज की जरूरत है जो उसकी बात आम जनता तक पहुंचा सके। उन दिनों किशोर कुमार काफी पॉपुलर थे। उनकी आवाज की जनता फैन थी। या यूं कहें कि आज भी लोग उनकी आवाज पर मरते हैं। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंदिरा गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Self
इंदिरा गांधी सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास संदेशा भिजवाया कि वो इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकार की आवाज पहुंचे लेकिन किशोर कुमार ने गाना गाने से मना कर दिया। किशोर कुमार ने संदेश देने वाले से पूछा कि उन्हें ये गाना क्यों गाना चाहिए तो उसने कहा, क्योंकि वीसी शुक्ला ने ये आदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आदेश देने की बात सुनकर किशोर कुमार भड़क गए और उन्होंने उसे डांटते हुए मना कर दिया। यह बात कांग्रेस को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिए। यह बैन 3 मई 1976 से लेकर आपातकाल खत्म होने तक जारी रहा। किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर नहीं चलाए जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।