फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता शारिब हाशमी की मां और प्रसिद्ध पत्रकार जेड ए जौहर की पत्नी नजमा सैयद का निधन हो गया है। 12 अगस्त को मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं।
Sharib Hashmi: 'मुझे मेरा चंदा कहने वाली खुद आसमान में तारा बन गई', मां के निधन पर भावुक हुए शारिब हाशमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारिब हाशमी ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने अपनी मां की फोटो के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा है। एक्टर ने ट्वीट किया, 'मुझे "मेरा चंदा" कहने वाली खुद आसमान में तारा बन गई। दुआ करिये के अल्लाह मेरी अम्मी की मगफिरत फरमाए और उन जन्नत नसीब करे।'
Mujhe “Mera Chanda” kehne waali khud aasmaan mein taara ban gayi ❤️
— Sharib Hashmi (@sharibhashmi) August 13, 2022
Dua kariye ke Allah meri Ammi Ki magfirat farmaae aur unhein jannat naseeb karey ❤️🙏🤲 pic.twitter.com/ouXDL4Vp5Y
शारिब के इस ट्वीट पर फैंस उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'विनम्र श्रद्धांजलि।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'उनकी दुआ हमेशा आपके साथ रहेगी। आरआईपी।'
शारिब को फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जो अपनी कला से बहुत प्यार करते हैं। अपनी कई परफॉर्मेंसेज से वह अब तक लोगों का दिल जीत चुके हैं। फिल्म 'फिल्मिस्तान' में उनके किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। इसके अलावा मनोज बाजपेयी के साथ 'फैमिली मैन' वेब सीरीज में वह काम कर चुके हैं। इस वेब शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

कमेंट
कमेंट X