सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sushmita Lalit Relation: सुष के बॉयफ्रेंड ललित अब देश के चोरों को पकड़ेंगे, बोले- भारत सरकार मौका देती तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Aug 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen and said If Indian govt gave me a ta
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और कारोबारी ललित मोदी अपने रिश्ते का एलान करने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, तो उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। दोनों की डेटिंग की खबरों के साथ ललित मोदी का मनी लॉन्ड्रिंग वाला मामला भी सुर्खियों में आ गया, जिस पर भी लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रख रहे हैं। वहीं, अब ललित मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे पैसे लेकर भागे हुए लोगों से रकम वापस ली जा सकती थी। उन्होंने कहना है कि वह सरकार का पैसा वापस ला सकते हैं।

Trending Videos
lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen and said If Indian govt gave me a ta
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'यदि आप बात नहीं करने जा रहे हैं, तो दुनिया को कैसे पता चलेगा कि आप मौजूद हैं।' इस नोट के साथ ललित मोदी ने जो कैप्शन दिया है, जो चर्चा में है। ललित मोदी ने लिखा, 'बदमाशों को नीचे उतारने का समय आ गया है। अगर भारत सरकार ने मुझे कोई काम दिया होता तो शायद करीब खरब डॉलर वापस मिल जाते। मुझे रिश्वत नहीं दी जा सकती।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

विज्ञापन
विज्ञापन
lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen and said If Indian govt gave me a ta
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस कैप्शन में ललित मोदी ने अपने टेलीग्राम अकाउंट बारे में भी सोशल मीडिया यूजर्स को बताया, जो पब्लिक है। इस ग्रुप में लोग आसानी से ललित मोदी और सुष्मिता सेन के लिए पोस्ट कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए ललित मोदी ने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर फ्री है। निगेटिव स्टोरी पोस्ट करने के लिए भी आप फ्री हैं।' बता दें कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन को उनके रिश्ते की वजह से खूब ट्रोल किया गया था।

lalit modi shared a post on instagram ahead of relation with sushmita sen and said If Indian govt gave me a ta
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए अभिनेत्री को अपनी बेटरहाफ बताया था, जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में एक अन्य पोस्ट में मोदी ने यह साफ किया था कि फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed