आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इस विरोध का असर एक्टर के फिल्म के कलेक्शन पर भी नजर आ रहा है। इस बीच कई फिल्मी सितारों ने आमिर की इस फिल्म का समर्थन भी किया है। इस लिस्ट में अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की यह फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की, लेकिन उनकी यह बात नेटिजन्स को पसंद नहीं आई और एक्टर को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
Laal Singh Chaddha: आमिर खान का समर्थन करना ऋतिक को पड़ा भारी, लोग बोले- 'विक्रम वेधा' के लिए तैयार रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का समर्थन करते हुए ऋतिक ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'अभी-अभी लाल सिंह चड्ढा देखी। मैंने इस फिल्म के दिल को महसूस किया। प्लस और माइनस एक तरफ, यह एक शानदार फिल्म है। इस रत्न को मत मिस करो दोस्तों! जाओ ! अभी जाओ । इसे देखो। यह खूबसूरत है। बहुत खूबसूरत।'
ऋतिक के इस पोस्ट के बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। इसी के साथ ट्विटर पर विक्रम वेधा को बायकॉट करने की बात भी शुरू हो गई और देखते ही देखते हैं बायकॉट विक्रम वेधा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा, 'जब यूट्यूब पर मूल क्लासिक फिल्म को मुफ्त में देख सकते हैं, तो बॉलीवुड के बेकार रीमेक पर पैसा बर्बाद क्यों करें?' एक अन्य ने लिखा, 'आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था अपनी फिल्म पर फोकस करने के बजाय आप दूसरों को सपोर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाइए। अगला नंबर विक्रम वेधा का होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करो डुग्गू अंकल जब पूरी इंडस्ट्री बहिष्कार की गर्मी का सामना कर रही है, तो आप और सैफ इससे कैसे बच सकते हैं? बहिष्कार का सामना करने के लिए तैयार रहें।'
Why to waste money on a trashy Bollywood remake when you can watch the original classic on YouTube for free?#BoycottVikramVedha pic.twitter.com/LSp2UDtRwx
— विकास पाठक🇮🇳 (@Vikaspathakvic1) August 14, 2022
You should not have done this👎 Instead of focussing on your film, you are trying to support others. Now get ready to face the consequences.
— Nikki Tamboli™ (@Team_NikkiT) August 13, 2022
Vikram Vedha will be next target. #BoycottLalSinghChaddha #BoycottVikramVedha https://t.co/BIMoUZ7mmR
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन भी आमिर खान की तरह ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। यह साउथ में बनी इसी नाम की फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म को पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। मूल फिल्म को भी दोनों ने ही निर्देशित किया था।

कमेंट
कमेंट X