इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाई-बहन के प्यार को दर्शाती यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म की कमाई भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है और इसी सबके बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनकी फिल्में फ्लॉप होती रहीं तो वह भारत छोड़कर कनाडा शिफ्ट हो जाएंगे।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि वह भारत में टैक्स भरते हैं और हमेशा भारतीय ही रहेंगे। उनके पास कनाडा की नागरिकता जरूर है, लेकिन वह भारतीय हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया था कि वह कनाडा शिफ्ट होने के बारे में सोचने लगे थे। इसी के बाद से ही अब अक्षय कुमार का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्में फ्लॉप होने के बाद कनाडा जाने की बात कर रहे हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा था कि कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। कुछ 14-15 फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में वह सोच रहे कि उन्हें कोई और काम करना चाहिए। इसी दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें कनाडा में शिफ्ट होने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने कनाडा जाकर नागरिकता के लिए आवेदन किया और उन्हें नागरिकता मिल गई। हालांकि जब बॉलीवुड में उनकी फिल्में चलने लगीं, तो उन्होंने अपना विचार बदल दिया। अक्षय ने कहा था, 'मेरे पास पासपोर्ट है, यह एक देश से दूसरे देश जाने के लिए होता है। मैं एक भारत में काम करता हूं और भारत में ही अपना टैक्स भरता। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा।'
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि उन्हें कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। 2019 में भी लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। शो में जब उनसे करण ने सवाल किया कि क्या उन्हें ट्रोल्स से फर्क पड़ता है? इस पर अक्षय ने कहा था, 'मैं ज्यादा ऑनलाइन नहीं जाता। ज्यादा से ज्यादा वे कनाडा के बारे में लिखते हैं, जिसकी मुझे परवाह नहीं।' इस पर करण ने कहा कि आपको कनाडा कुमार कहते हैं, तो अक्षय बोले, 'हां कनाडा कुमार, ठीक है बुलाओ मुझे।'
5 of 5
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
अब अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की बात करें तो इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म में एक भाई और उसकी बहनों की कहानी को दिखाया गया है। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म तीन दिनों में 23.40 करोड़ का कारोबार कर पाई है। अब देखना ये है कि क्या तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'रक्षा बंधन' को 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा मिल पाएगा या फिर यह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी।