सब्सक्राइब करें

Padmini Kolhapure: 21 साल की उम्र में पद्मिनी ने प्रोड्यूसर संग भागकर की थी शादी, पढ़ें फिल्मी लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Aug 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
padmini kolhapure and pradeep sharma wedding anniversary know actress love story and life interesting facts
padmini kolhapure - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए अगस्त की 14 तारीख काफी खास है। इसी दिन पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रदीप शर्मा से शादी रचाई थी और आज के दिन अभिनेत्री अपनी शादी की 36वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने समय में एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन अभिनेत्री को उनकी लव लाइफ की वजह से फैंस आज भी याद करते हैं। ऐसा क्यों? आइए आपको अभिनेत्री की मजेदार लव स्टोरी के जरिए बताते हैं। 

Trending Videos
padmini kolhapure and pradeep sharma wedding anniversary know actress love story and life interesting facts
पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई पद्मिनी और प्रदीप की मुलाकात
पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की थी और जब वह महज 15 साल की थीं तब वह फिल्मों में लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आने लगी थीं। साल 1986 में फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' रिलीज हुई थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे। इस फिल्म के निर्देशक विजय सदाना थे और प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। इसी फिल्म के सेट पर पद्मिनी और प्रदीप की पहली मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
padmini kolhapure and pradeep sharma wedding anniversary know actress love story and life interesting facts
पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
पद्मिनी कोल्हापुरे ने जब प्रदीप शर्मा संग शादी रचाई थी तब वह महज 21 साल की थीं लेकिन दोनों को एक साथ होने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों के घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे और इसकी वजह पद्मिनी और प्रदीप का अलग-अलग कम्युनिटी से होना था।  इसी वजह से उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला लिया।  अभिनेत्री ने अपने प्यार को चुना और प्रदीप का हाथ थाम लिया था। उनका एक बेटा है जिसका नाम प्रियांक है।

padmini kolhapure and pradeep sharma wedding anniversary know actress love story and life interesting facts
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंस चार्ल्स को किया था किस
साल 1980 में पद्मिनी का नाम विवादों की वजह से भी चर्चा में रहा। उन दिनों प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। उनके चारों तरफ कड़ी सिक्योरिटी थी लेकिन इसके बाद भी अभिनेत्री ने प्रिंस चार्ल्स को सबके सामने किस कर दिया। अभिनेत्री ने किसी बात की परवाह किए बगैर उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर डाला था। कई दिनों तक ये मामला चर्चा में रहा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed