सब्सक्राइब करें

Mohit Raina Birthday: छोटे पर्दे के ‘महादेव’ के रूप में मिली मोहित को पहचान, देसी गर्ल के बन सकते थे हमसफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 14 Aug 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Actor got recognition as Mahadev of TV, Priyanka Chopra family wanted her to marry him
मोहित रैना, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के ‘महादेव’ यानी मोहित रैना मनोरंजन जगत के वो सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 14 अगस्त को जन्मे मोहित के ‘देवों के देव महादेव’ में निभाए गए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसी से उन्हें हर घर में पहचान भी मिली थी। जम्मू के रहने वाले मोहित कई टीवी शोज और फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। तो चलिए आज अभिनेता के 40वें जन्मदिन के मौके पर आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।

Trending Videos
Mohit Raina Birthday Actor got recognition as Mahadev of TV, Priyanka Chopra family wanted her to marry him
मोहित रैना - फोटो : Instagram

मोहित रैना पढ़ाई में शुरुआत से ही काफी अच्छे थे। ऐसे में उनके पैरेंट्स चाहते थे कि वह सीए बने। हालांकि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करनी थी और 21 साल की उम्र में उन्होंने अपने पैरेंट्स को भी अपनी इच्छा बताई। लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि मोहित का दिमाग खराब हो गया है। परिवार के लोगों ने भी मोहित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया और 2005 में मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Actor got recognition as Mahadev of TV, Priyanka Chopra family wanted her to marry him
‘देवों के देव महादेव’ में मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 2006 में उन्होंने टीवी शो 'अंतरिक्ष' से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें पहचान 2011 में ‘देवों के देव महादेव’ में उनके महादेव के किरदार ने दिलाई। लेकिन ये शो मोहित रैना को मिलने का भी दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, मोहित को उनकी पर्सनैलिटी की वजह से महादेव का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उस समय मोहित का वजन 107 किलो था और मेकर्स ने उन्हें वजन घटाने के लिए कहा। इसके बाद मोहित रैना ने 30 किलो वजन घटाया और महादेव के किरदार में छा गए। मोहित 'महाभारत', 'चक्रवर्तीं अशोक सम्राट' जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

Mohit Raina Birthday Actor got recognition as Mahadev of TV, Priyanka Chopra family wanted her to marry him
मोहित रैना, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'देवों के देव महादेव' ने मोहित रैना को इतना फेमस कर दिया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आंटी उनकी शादी मोहित से तय करना चाहती थीं। एक बार इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि 'देवों के देव महादेव' में मोहित को देखकर उनके परिवार वाले उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। इसलिए प्रियंका की शादी मोहित से कराना चाहते थे। उनको लगता था कि दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी। अभिनेत्री की आंटी का मानना था कि मोहित एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं एक अच्छे इंसान भी हैं। मोहित को जब यह बात पता चली, तो वह खुश हो गए और हंसते हुए बोले कि प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और मैं टीवी एक्टर। इस जन्म में तो नहीं, अगले जन्म में उनका राजकुमार बनकर आऊंगा।

विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Actor got recognition as Mahadev of TV, Priyanka Chopra family wanted her to marry him
मोहित रैना, अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा से शादी की है। अदिति टैक बैकग्राउंड से हैं और दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान मोहित ने अदिति के परिवार वालों से उनका हाथ मांगा और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि मोहित 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। वहीं, 'गुड न्यूज' में उन्होंने कैमियो किया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज  'भौकाल', 'मुंबई डायरीज', 'काफिर' और 'ए वायरल वेडिंग' का भी हिस्सा थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed