साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रूद्रो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म को लेकर धनुष काफी एक्साइटेड हैं और जमकर इसका प्रचार भी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान सारी लाइमलाइट उनके बेटों लिंगा और यथरा ने चुरा ली। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
The Grey Man: ‘द ग्रे मैन’ के प्रीमियर पर धनुष के बेटों ने चुराई लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, धनुष ने प्रीमियर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। धनुष जहां ब्लैक टक्सीडो में हैंडसम लग रहे हैं, तो उनके दोनों बेटे भी ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए धनुष ने लिखा, 'जब आपको पता चलता है कि उन्होंने आपसे पूरी तरह से शो चुरा लिया है।' धनुष की इन तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और उनके बेटों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
'द ग्रे मैन' में धनुष एक अविक सैन नाम के हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शायद ही फिल्म में उनके पास कोई डायलॉग हैं। प्रीमियर में धनुष के सह-कलाकार एना डी अरमास, रयान गोसलिंग, रेगे-जीन पेज, क्रिस इवांस, बिली बॉब थॉर्नटन, जेसिका हेनविक, जूलिया बटर, निर्देशक एंथनी रूसो और जो रूसो भी प्रीमियर में मौजूद रहे।
फिल्म 'द ग्रे मैन' की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर 15 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में रूद्रो ब्रदर्स ने बताया था कि इस फिल्म के लिए वह जल्द भारत भी आएंगे। वह मुंबई में 'दे ग्रे मैन' के प्रीमियर के दौरान फैंस से मिलेंगे।