सब्सक्राइब करें

Kaagaz 2: 'कागज 2' में अनुपम खेर और सतीश कौशिक संग काम करने पर बोले दर्शन कुमार, 'ये सम्मान की बात'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
the kashmir files actor Darshan Kumaar shares Experience working with Anupam Kher and satish kaushik in Kaagaz 2
सतीश कौशिक, दर्शन कुमार, अनुपम खेर - फोटो : social media

फिल्म कश्मीर फाइल्स के बाद लाइमलाइट में आने वाले अभिनेता दर्शन कुमार एक बार फिर से दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर संग स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। दरअसल वह फिल्म 'कागज 2' में अनुपम खेर और सतीश कौशिक संग काम कर रहे हैं। अब दर्शन कुमार ने इस प्रोजेक्ट के दौरान उनके साथ अपने अनुभव को साझा किया है।

Trending Videos
the kashmir files actor Darshan Kumaar shares Experience working with Anupam Kher and satish kaushik in Kaagaz 2
दर्शन कुमार - फोटो : फाइल

साझा किया सतीश कौशिक और अनुपम खेर संग काम का अनुभव
अभिनेता दर्शन कुमार ने कागज 2 की शूटिंग के दौरान अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें दो दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है और सतीश कौशिक ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था, इसलिए उनके साथ एक बार फिर से साथ काम करना सम्मान की बात है। एक्टर ने कहा, "जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files actor Darshan Kumaar shares Experience working with Anupam Kher and satish kaushik in Kaagaz 2
अनुपम खेर, दर्शन कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा अनुपम सर से बहुत कुछ सीखा
दर्शन कुमार ने आगे कहा 'अनुपम खेर सर, उनके साथ मुझे द कश्मीर फाइल्स के साथ अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और कागज 2 में भी सीखना जारी है। ये दो दिग्गज इसे बना रहे हैं इसलिए यह फिल्म मेरे लिए और भी खास है।"

the kashmir files actor Darshan Kumaar shares Experience working with Anupam Kher and satish kaushik in Kaagaz 2
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के करियर की 526वीं फिल्म
बात करें फिल्म की तो इसका निर्देशन वीके प्रकाश द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने मलयालम में फिल्म के मूल संस्करण का निर्देशन भी किया है। जबकि इसे सतीश कौशिक द्वारा निर्मित किया जा रहा है। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टा पर इस बारे में जानकारी साझा की थी। यह दिग्गज अभिनेता के करियर की 526वीं फिल्म होगी।

विज्ञापन
the kashmir files actor Darshan Kumaar shares Experience working with Anupam Kher and satish kaushik in Kaagaz 2
दर्शन कुमार - फोटो : फाइल

दर्शन कुमार के आगामी प्रोजेक्ट
बात करें दर्शन कुमार के करियर की तो उन्होंने अपनी शुरुआत प्रियंका चोपड़ा संग 'मैरी कॉम' से की थी। इसके बाद वह 'सरबजीत', 'बागी 2', 'एनएच 10' जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि कश्मीर फाइल्स उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। अभिनेता ओटीटी प्लेटफार्म पर भी डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed