फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कश्मीर में हुए नरसंहार का दर्द झेल चुकी हैं अनुपम खेर की मां, फिल्म देख भर आई आंखें

Wed, 16 Mar 2022 02:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Mar 2022 02:06 AM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। वहीं कमाई के मामले में भी इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Anupam Kher mother dulari is a direct victim of kashmir massacre actor talked about her reaction after watching the kashmir files
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। वहीं कमाई के मामले में भी इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक हुई कमाई के बाद विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कोरोनाकाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। ऐसे मेें फिल्म के साथ-साथ इसमें नजर आई स्टारकास्ट भी आजकल चर्चा में हैं। फिल्म के इन लोकप्रिय कलाकारों में से एक बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

The Kashmir Files: Anupam Kher mother dulari is a direct victim of kashmir massacre actor talked about her reaction after watching the kashmir files
अपनी मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में पुष्कर नाथ का दमदार किरदार निभाने वाले अनुपम खेर पर्दे पर कश्मीरी पंडितों के दर्द को उतारने में काफी हद तक सफल साबित हुए है। 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीर से हुए पलायन की कहानी को दर्शाती यह फिल्म हर किसी को भावुक कर रही है। फिल्म को देख जहां कई लोग आंसू बहा रहे हैं, तो वहीं कई गुस्सा और नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म को लेकर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बात की है।

The Kashmir Files: Anupam Kher mother dulari is a direct victim of kashmir massacre actor talked about her reaction after watching the kashmir files
अनुपम खेर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में पुष्कर नाथ नाम के कश्मीरी पंडित का किरदार निभाने वाले अनुपम खेर की मां दुलारी खुद इस दर्द से गुजर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां को दो बार फिल्म देख चुकी हैं। इसे देखने के बाद वह खामोश होकर रोती रहीं। उन्होंने कहा कि, 'मैं हर बार उनके फनी वीडियोज बनाता था, लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी। वह इस नरसंहार की पीड़ित रही हैं। उनके छोटे भाई मोतीलाल काक को काफी कुछ सहना पड़ा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Anupam Kher mother dulari is a direct victim of kashmir massacre actor talked about her reaction after watching the kashmir files
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती है कि इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिले। साथ ही वह 32 साल बाद कश्मीरी पंडितों की सच्चाई लोगों सामने आने पर भी काफी खुश हैं। अनुपम खेर ने कहा कि 'मां एक बात बोलती है कि जिसने ऐसा किया उसको सजा मिलेगी। उनकी आत्मा को तकलीफ पहुंची है। ये उनके दिल की चीख है। लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि हमारी तकलीफ दुनिया को पता चलेगी। वह कहती हैं कि 32 साल तक किसी को भरोसा नहीं हुआ था कि हमारे साथ यह सब हुआ है।'

विज्ञापन
The Kashmir Files: Anupam Kher mother dulari is a direct victim of kashmir massacre actor talked about her reaction after watching the kashmir files
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

यही नहीं अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी मां को एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनकी मां कश्मीर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में बात करती नजर आ रही थीं। वहीं फिल्म की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed