फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Files Collection Day 11: ‘कश्मीर फाइल्स’ के कलेक्शन में 52 फीसदी की गिरावट, इन फिल्मों के प्रीमियम क्लब में शामिल

Tue, 22 Mar 2022 01:00 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Mar 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Collection Day 11: Collection of Vivek Agnihotri Movie Decreased on Box Office News Updates in Hindi
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद से पहली बार इस फिल्म के कलेक्शन में बीते दिन के मुकाबले 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म का ऑन लाइन लीक होना और फिल्म का देश के अलग अलग हिस्सों मे हो रहा सार्वजनिक प्रदर्शन भी बताया जा रहा है। अपने 11वें दिन की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फाइव फिल्मों में भी तो शामिल नहीं हो पाई लेकिन, इसने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी वर्ल्डवाइड कमाई में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले भारत में अब ये फिल्म 179.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

The Kashmir Files Collection Day 11: Collection of Vivek Agnihotri Movie Decreased on Box Office News Updates in Hindi
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के पास है जिसने इस दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस दिन की कमाई के हिसाब से दूसरे नंबर पर 18.04 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’। देश में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 16.75 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर रही फिल्म ‘मिशन मंगल’ के खाते में 11वें दिन 15.30 करोड़ रुपये आए और 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्मों में पांचवें नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ रही जिसने इस दिन 13.45 करोड़ रुपये कमाए।

The Kashmir Files Collection Day 11: Collection of Vivek Agnihotri Movie Decreased on Box Office News Updates in Hindi
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी रिलीज के 10वें दिन 27 करोड़ रुपये से भी ऊपर की कमाई करके तहलका मचा देने वाली अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का तूफान सोमवार यानी अपनी रिलीज के 11वें दिन आकर रुका है। इस दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले 52 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये से ऊपर बनी हुई है, इसे भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं माना जा रहा। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को करीब 12.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Collection Day 11: Collection of Vivek Agnihotri Movie Decreased on Box Office News Updates in Hindi
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। पहले हफ्ते में रविवार से फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी तो इसका कलेक्शन भी लगातार दो अंकों में ही बना रहा और बीते शनिवार ये 20 करोड़ रुपये के पार कर गया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.80 करोड़ रुपये और रविवार को 26.20 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन रविवार के आधे से भी कम रहा।

फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस कमाई (भारत)

 
दिन नेट कलेक्शन बदलाव (+/-)
दिन 1 ₹ 3.55 करोड़ -
दिन 2 ₹ 8.5 करोड़ 139.44%
दिन 3 ₹ 15.1 करोड़ 77.65%
दिन 4 ₹ 15.05 करोड़ -0.33%
दिन 5 ₹ 18 करोड़ 19.60%
दिन 6 ₹ 19.05 करोड़ 5.83%
दिन 7 ₹ 18.05 करोड़ -5.25%
सप्ताह 1 ₹ 97.3 करोड़ -
दिन 8 ₹ 19.15 करोड़ 6.09%
दिन 9 ₹ 24.8 करोड़ 29.50%
दिन 10 ₹ 26.20 करोड़ 5.65%
दिन 11 ₹ 12.40 करोड़ -52.67%
कुल ₹ 179.85 करोड़ -

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed