फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कश्मीर फाइल्स पर बयान देना इस्राइली फिल्मकार को पड़ा भारी, SC के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 29 Nov 2022 12:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 29 Nov 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files controversy SC lawyer files police complaint against IFFI jury head Nadav Lapid
Nadav Lapid - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देकर विवादों में फंस गए हैं। फिल्मकार 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी हेड हैं और उन्होंने अपनी स्पीच में 'द कश्मीर फाइल्स' को 'वल्गर' बताया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। लेकिन अब नादव लापिड अपने इस बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है।

The Kashmir Files controversy SC lawyer files police complaint against IFFI jury head Nadav Lapid
The Kashmir Files, Nadav Lapid - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील विनोद जिंदल ने मंगलवार को नादव लापिड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान विनोद जिंदल ने आईएफएफआई के जूरी हेड नादव लापिड पर आरोप लगाया है कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'अश्लील' और 'दुष्प्रचार' कहकर कश्मीर में किए गए हिंदू समुदाय के बलिदान को कथित रूप से गाली दी है। विनोद जिंदल की शिकायत आईपीसी की धारा 121,153,153A और B, 295, 298 और 505 के तहत दर्ज की गई है। 

The Kashmir Files controversy SC lawyer files police complaint against IFFI jury head Nadav Lapid
Nadav Lapid - फोटो : सोशल मीडिया

एडवोकेट विनोद जिंदल ने अपने बयान में कहा कि नादव लापिड द्वारा दिया गया बयान समूहों के बीच दुश्मनी भड़काने के उनके इरादे को दर्शाता है। एक सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदू होने के नाते नादव लापिड द्वारा दिए गए बयान से मेरी धार्मिक भावनाएं बहुत आहत हुई हैं। इसके आगे विनीत जिंदल ने यह भी कहा कि इस्राइली फिल्मकार के इस बयान पर आईएफएफआई बाकी जूरी सदस्यों ने भी कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files controversy SC lawyer files police complaint against IFFI jury head Nadav Lapid
Nadav Lapid - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नादव लापिड ने आईएफएफआई में कहा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स से हम सभी परेशान और हैरान थे। यह मुझे एक प्रचार और अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जरूरी नहीं है। मैं यहां पर आपके साथ इन भावनाओं को खुले तौर पर साझा करने में पूरी तरह से सहज महसूस कर रहा हूं। इस उत्सव की भावना में, हम निश्चित रूप से एक आलोचनात्मक चर्चा को भी स्वीकार कर सकते हैं, जो कला और जीवन के लिए आवश्यक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed