द कश्मीर फाइल्स: कट्टरपंथियों के डर से बांग्लादेश छोड़ने वाली लेखिका तसलीमा नसरीन ने देखी फिल्म, दी यह प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। लेकिन अब कलेक्शन में कई गुना इजाफा हो चुका है। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 'द कश्मीर फाइल्स' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की टोटल कमाई 120 करोड़ रुपये की हो चुकी है।
तोड़ा 'बाहुबली' का रिकॉर्ड
अब तक आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि, अब 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई करके 'बाहुबली 2' और 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' अब इन दोनों से आगे निकल गई है।