{"_id":"623bf1fceecdd0413761682a","slug":"the-kashmir-files-vs-bachchhan-paandey-box-office-collection-till-now-vivek-agnihotri-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashmir Files vs Bachchhan Paandey: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बच्चन पांडे', 'कश्मीर फाइल्स' ने कलेक्शन के मामले में चटाई धूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kashmir Files vs Bachchhan Paandey: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बच्चन पांडे', 'कश्मीर फाइल्स' ने कलेक्शन के मामले में चटाई धूल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bachchhan Paandey Vs Kashmir Files
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक फिल्म है अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और दूसरी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स। कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं वहीं बच्चन पांडे बीते हफ्ते ही रिलीज हुई है। कमाई के मामले में कश्मीर फाइल्स ने बच्चन पांडे को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
कश्मीर फाइल्स ने ये साबित किया है कि फिल्म की स्किप्ट और कहानी में दम हो तो दर्शक सिनेमाघरों में खिंचे चले आते हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई रिलीज के 13वें दिन 10 करोड़ रुपये से नीचे जाती दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को करीब नौ करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 199 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई का रिकॉर्ड बनाएगी। हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों में लगातार 13वें दिन तक शानदार कारोबार करने वाली फिल्मों में फिल्म ‘बाहुबली2’ नंबर वन पर है। कश्मीर से जुड़े मुद्दे पर वैसे तो कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने जो बवंडर लाया है वो इससे पहले कभी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कश्मीर फाइल्स-बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे को ओपनिंग डे पर ही कश्मीर फाइल्स से हार का सामना करना पड़ा। अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की कमाई में बुधवार को गिरावट देखी गई। फिल्म ने मंगलवार को लगभग तीन करोड़ का कलेक्शन किया था और अब बुधवार को इससे भी कम कमाई हुई है। बुधवार यानी छठे दिन 'बच्चन पांडे' ने लगभग 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर 'बच्चन पांडे' को अपने पहले हफ्ते के आखिर तक में 50 करोड़ का कलेक्शन करने में भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। 'बच्चन पांडे' ने पहले दिन 13.35 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भी 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।