{"_id":"625ebf1ae35b05082a5582e0","slug":"the-kashmir-files-will-release-soon-on-zee5-know-more-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर देख सकेंगे 'द कश्मीर फाइल्स', जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OTT: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर देख सकेंगे 'द कश्मीर फाइल्स', जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज के बाद से ही अपने नाम कई रिकॉर्ड कर चुकी है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक कई बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिन लोगों ने यह फिल्म अब तक नहीं देखी है वह अब घर बैठे इसे देख सकते हैं।
Trending Videos
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म जी 5 पर जल्द ही स्ट्रीम की जा सकेगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में देखा जा सकेगा। जी 5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी लोगों के साथ साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि फिल्म किस तारीख से ओटीटी पर देखी जा सकेगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। पहले दिन इस फिल्म ने महज साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन फिल्म के दमदार कंटेंट की वजह से इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता चला गया। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।
4 of 4
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की वजह से अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे की फिल्म बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी। द कश्मीर फाइल्स को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि कई दिनों तक सिनेमाघर हाउसफुल चलते रहे। इस फिल्म ने प्रभास की फिल्म राधेश्याम के कलेक्शन को भी प्रभावित किया था। प्रभास की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। हिंदी बेल्ट में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।