पांच मई को रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म केरल की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। मेकर्स के मुताबिक फिल्म आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करती है। हालांकि, बहुत से लोग इससे इत्तेफाक नहीं रखते, उनके मुताबिक यह एक प्रोपगंडा फिल्म है।
The Kerala Story: 'थिएटर मालिकों को आ रहे हैं धमकी भरे फोन...', निर्माता विपुल शाह ने किया बड़ा दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इससे बैन अब हट चुका है। इस बीच फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने एक बड़ा दावा किया है।
Shilpa Rao: शाहरुख से पहली बार ‘पठान’ के शो पर ही मिली मैं, उनमें जरा सा भी घमंड नहीं है सुपरस्टार होने का
विपुल ने कहा, 'यह बिल्कुल चौंकाने वाली बात है कि फैसले के बाद बंगाल में सिनेमाघरों में पूरी तरह अवैध प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिनेमाघर मालिकों को पुलिस और प्रशासन से धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर उन्होंने बुकिंग स्टेशन खोल दिया तो उनका थिएटर सुरक्षित नहीं रहेगा।''
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सारा-जान्हवी के खास दोस्त ओरी पर कसा तंज, भड़क उठे गुलशन देवैया
उन्होंने आगे कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। निर्माता ने कहा, 'थिएटर मालिकों को धमकाया जा रहा है, इसलिए वे खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। इस संबंध में वे कोई बयान नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, वे फिल्म चलाना चाहते हैं। वे फिल्म दिखाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुला उल्लंघन है। मैं इन लोगों पर हैरान हूं जो लोकतंत्र के चैंपियन हैं। दोनों राज्य वास्तव में सबसे अलोकतांत्रिक तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद फिल्म को रोकना शर्मनाक है।”
Filmy Wrap: फैन पर फूटा अहाना का गुस्सा और समीर से सीबीआई की पांच घंटे तक पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
'द केरला स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है। इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इडनानी और हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 200 करोड़ तक पहुंचने से महज एक कदम दूर है।
Jr NTR Birthday: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया गुलजार, चिरंजीवी समेत राम चरण ने इस अंदाज में दी बधाई