फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vipul Shah: पश्चिम बंगाल की CM के साथ द केरल स्टोरी देखना चाहते हैं विपुल शाह, हाथ जोड़कर किया ममता से आग्रह

Fri, 19 May 2023 08:08 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 May 2023 08:08 AM IST
विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah request West Bengal CM Mamata Banerjee folded hands watch film amid ban
विपुल शाह, ममता बनर्जी - फोटो : social media

इस साल की अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म बनकर उभरी 'द केरल स्टोरी' की चर्चा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। केरल में हुए सामूहिक धर्मांतरण पर आधारित इस फिल्म पर रिलीज से पहले ही विवाद चल रहा है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ममता सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में बैन हुई फिल्म का मसला जहां सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, वहीं इस बीच अब 'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल शाह ने ममता बनर्जी से एक अपील की है।  

The Kerala Story producer Vipul Shah request West Bengal CM Mamata Banerjee folded hands watch film amid ban
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरला स्टोरी' 5 मई को सिनेमाघरों में काफी विवादों के बीच रिलीज हुई। रिलीज होने के बाद भी फिल्म को इसे कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। जहां कुछ लोगों ने इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, वहीं कुछ लोगों ने इसे नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हरियाणा, यूपी और एमपी सहित कई राज्यों में एक हफ्ते के भीतर इसे टैक्स फ्री कर दिया गया था, वहीं 8 मई से फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि फिल्म कानून और व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। अब विपुल अमृतलाल शाह ने सीएम से गुहार लगाई है कि उनके साथ फिल्म देखें और इस पर चर्चा करें।  
The Kerala Story producer Vipul Shah request West Bengal CM Mamata Banerjee folded hands watch film amid ban
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल में बैन के बीच विपुल अमृतलाल शाह ने एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी से 'हाथ जोड़कर' फिल्म देखने का आग्रह किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह सिर्फ एक बहाना था कि कानून और व्यवस्था फिल्म की वजह से प्रभावित हो सकती है। जब फिल्म को बंगाल में साड़े तीन दिनों के लिए प्रदर्शित किया गया था, तो एक भी घटना नहीं हुई थी। इसका मतलब है कि किसी भी घटना का कोई मौका नहीं था। यह बहाना था। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया है ... अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोग इस फिल्म का आनंद लेंगे।'  
Taapsee Pannu: सलमान खान को 'सर' कहना भूल गईं तापसी, भाईजान के फैंस ने जमकर किया ट्रोल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah request West Bengal CM Mamata Banerjee folded hands watch film amid ban
विपुल शाह - फोटो : अमर उजाला
विपुल शाह ने आगे कहा, 'मैं हाथ जोड़कर ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि इस फिल्म को हमारे साथ देखें और अगर उन्हें ऐसा कुछ मिलता है तो हम से चर्चा करें। हम उनकी सभी मान्य आलोचनाओं को सुनना चाहेंगे और अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करना चाहेंगे।' इससे पहले, विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था, 'अगर उन्होंने ऐसा किया है तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे।'
विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah request West Bengal CM Mamata Banerjee folded hands watch film amid ban
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाध्य है। यह आदेश 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में आया, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लगाए गए बैन को हटाने की मांग की थी।
Nawazuddin Siddiqui: अपनी धुन के पक्के निकले नवाजुद्दीन, इन विवादों ने बना दिया सिनेमा का नवाब
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed