फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट का रुख करें

Wed, 03 May 2023 03:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 03 May 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
the kerala story sc refuses to entertain pleas against movie asks petitioners to approach high court
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी को लेकर इन दिनों जमकर विवाद चल रहा है। विवाद के मद्देनजर बीते दिनों सीबीएफसी ने भी इस फिल्म को 10 कट लगाने के बाद ए सर्टिफिकेट दे दिया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष इस फिल्म का जमकर सपोर्ट कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष इस फिल्म का जबरदस्त तरीके से विरोध जता रहा है। विरोध जताने वालों ने इस फिल्म की रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। 

the kerala story sc refuses to entertain pleas against movie asks petitioners to approach high court
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी के खिलाफ याचिकायों पर विचार करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। पीठ ने कहा, 'अनुच्छेद 32 के तहत जो राहत मांगी गई है, उसे अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट के समक्ष उचित कार्यवाही के लिए रखा जा सकता है। याचिकाकर्ता इसके लिए उच्च न्यायालय का रुख करें।'


इसे भी पढ़ें- 8 AM Metro Trailer: गुलशन-सयामी की फिल्म का ट्रेलर जारी, नजर आई सफर के साथी बने दो अजनबियों की कहानी
 
the kerala story sc refuses to entertain pleas against movie asks petitioners to approach high court
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि हम इस आधार पर याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। हम इसे उचित हाईकोर्ट में जाने के लिए याचिकाकर्ताओं पर छोड़ते हैं। एक याचिकाकर्ता की ओर से वकील ने कहा कि फिल्म के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है और यह पांच मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, इसी दिन फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story sc refuses to entertain pleas against movie asks petitioners to approach high court
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट में अनुभवी जज हैं और उन्हें स्थानीय हालात पता हैं। हम सुपर (अनुच्छेद) 226 अदालत क्यों बनें? कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह हाईकोर्ट जाएं, वह उनकी याचिकाओं के जल्द निस्तारण के अनुरोध पर विचार कर सकती है।

विज्ञापन
the kerala story sc refuses to entertain pleas against movie asks petitioners to approach high court
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी की बात करें तो कुछ समय पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें 32 हजार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनको लव जिहाद के चंगुल में फंसाने के बाद उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। इस फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं। इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed