{"_id":"5d357c1f8ebc3e6cda5e7674","slug":"the-lion-king-records-3rd-highest-all-time-opening-record-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों के दिल में उतरी 'द लायन किंग', तीसरे दिन भी रिकॉर्ड कलेक्शन के साथ कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों के दिल में उतरी 'द लायन किंग', तीसरे दिन भी रिकॉर्ड कलेक्शन के साथ कमाए इतने करोड़
Tue, 23 Jul 2019 12:50 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
TheLionKing
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो रियल तकनीक से बनी डिजनी की फिल्म 'द लायन किंग' (The Lion King) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। लायन किंग मार्वल स्टूडियोज के एवेंजर्स एंडगेम और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के बाद भारत में 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने तीन दिन में ही 54.75 करोड़ की कमाई कर ली है। किसी भी फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन में उछाल का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
the lion king mufasa
- फोटो : social media
अगर बात करें तीसरे दिन यानि रविवार की तो छुट्टी होने के चलते फिल्म को बंपर कमाई हुई है। फिल्म ने लगभग 20 करोड़ रुपये कमाये। वहीं पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 11.06 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 19.15 करोड़ रुपये कमाये। फिल्म के हिंदी संस्करण ने दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में जबरदस्त कारोबार किया है।
Scar in The Lion King
- फोटो : Social Media
भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में इसी साल रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद नंबर दो पर रही है फिल्म कैप्टन मारवेल और पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से 'द लायन किंग' ने पहले दिन 10 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई करके तीसरा स्थान पाया। हालांकि, किसी भी एनीमेशन फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के मामले में द लायन किंग नंबर एक फिल्म रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the lion king
- फोटो : social media
जॉन फैवर्यू निर्देशित फिल्म द लायन किंग के हिंदी संस्करण ने इस कलेक्शन में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहरुख खान और आर्यन खान की आवाजें तो लोग पसंद कर ही रहे हैं। पुम्बा और टिमॉन के किरदारों को दी गई संजय मिश्रा और श्रेयस तलपडे की आवाजों ने लोगों का सबसे ज्यादा मनोरंजन फिल्म में किया है। इन दोनों किरदारों के बीच की मस्ती फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बन चुकी है।
विज्ञापन
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में रिलीज हुई फिल्मों में जिन फिल्मों ने इतना कलेक्शन पहले दो दिन किया है, उनमें से एक भी एनीमेशन फिल्म नहीं है। द लायन किंग के स्क्रीन्स दूसरे हफ्ते में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के शनिवार के सारे शोज तकरीबन हाउस फुल रहे। रविवार को भी फिल्म के रिकॉर्ड कलेक्शन किया। बात करें पहले चॉइस की तो देखने वाले फैंस के लिए यह फिल्म नंबर वन पर है।