{"_id":"64afbe0e3eb9f3cc460570fc","slug":"the-magic-of-shiri-release-postponed-divynaka-tripathi-jio-cinema-ott-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज संकट में, जियो सिनेमा ने टाली रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज संकट में, जियो सिनेमा ने टाली रिलीज
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' की रिलीज टल गई है। ये सीरीज गुरुवार से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली था लेकिन, अब दर्शकों को इस सीरीज को देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर क्यों नहीं हो रही है, इस बारे में जियो सिनेमा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
2 of 4
द मैजिक ऑफ शिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2019 में वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया था। उनकी दूसरी वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' का प्रीमियर 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर होने वाला था, लेकिन इसे अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सीरीज की शुरुआत जियो सिनेमा पर कब से होगी, अभी तक किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
3 of 4
द मैजिक ऑफ शिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस सीरीज के नए तारीख की घोषणा की जाएगी। यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को अभी 'द मैजिक ऑफ शिरी' देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' की कहानी एक घरेलू महिला के संघर्ष की कहानी है, जो घरेलू कामकाजी की दुनिया से निकलकर ऐसा काम करना चाहती है जिसमे उसकी दिलचस्पी है। इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द मैजिक ऑफ शिरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्यांका त्रिपाठी कहती हैं, 'मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं, मुझे यकीन है कि इस सीरीज को परिवार के हर सदस्य पसंद करेंगे।' लेकिन, अभी इस सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर इसका प्रीमियर होने वाला था, लेकिन इस सीरीज को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा नमित दास, हनिसा गहलोत, अंगद राज, नीलू कोहली और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिकाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।