सब्सक्राइब करें

क्या गला घोंटकर की गई थी सुशांत सिंह राजपूत की हत्या? गले के निशान कह रहे हैं कुछ और कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
The marks found in Sushant Singh rajput throat do not attest to the theory of suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पहले दिन से ही सवाल उठते आए हैं। कुछ लोग शुरू से ही इसे हत्या मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत के गले में पाए गए निशान आत्महत्या की थ्योरी को प्रमाणित नहीं करते। इसलिए इस आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता कि सुशांत का गला घोंटा गया हो सकता है।

Trending Videos
The marks found in Sushant Singh rajput throat do not attest to the theory of suicide
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक इधर एम्स के डॉक्टरों का मानना है कि सुशांत के गले पर जख्म के निशान सीधे हैं जो कि ऊपर की तरफ होना चाहिए था। ऐसे में कैसे आत्महत्या मान लिया गया। इस मामले को लेकर सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन सवाल अब भी कायम है कि सुशांत मामले में गला दबाकर हत्या की आशंका को आसानी से क्यों खारिज कर दिया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
The marks found in Sushant Singh rajput throat do not attest to the theory of suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एम्स की फॉरेंसिक टीम विसरा टेस्ट कर रही है। मामले में एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत केस में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष (प्रो) डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि एम्स फोरेंसिक बोर्ड जहर की जांच करने के लिए विसरा परीक्षण कर रहा है। दस दिनों के भीतर इसका परिणाम आ जाएगा।

The marks found in Sushant Singh rajput throat do not attest to the theory of suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

रिपोर्ट से पता चलेगा कि सुशांत के खून में कोई ड्रग्स है या नहीं? सुशांत सिंह राजपूत का विसरा दिल्ली एम्स पहुंच चुका है। इसे प्लेन के जरिए मुंबई से लाया गया है। एम्स की पांच सदस्यीय डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड इस विसरा की जांच करेगा। 

विज्ञापन
The marks found in Sushant Singh rajput throat do not attest to the theory of suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

क्या होता है विसरा?
विसरा जांच के लिए मृतक के पेट के भीतर से सैंपल लिया जाता है। इस दौरान मृतक की आंत, किडनी और दिल आदि का सैंपल लिया जाता है, इसे ही विसरा कहते हैं। ये जांच संदिग्ध मौत के मामलों में की जाती है। विसरा के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि मौत कैसे हुई और इसकी वजह क्या थी? 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, जानिए दोष साबित होने पर कितनी मिल सकती है सजा?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed