फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन का करियर चमकाने वाले इस डायरेक्टर की मौत आज भी है पहेली, किसी ने मर्डर तो किसी ने आत्महत्या पर जताया शक

Mon, 01 Mar 2021 10:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Mar 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
The mysterious death Of Manmohan Desai; Accident,  Suicide or Murder?
manmohan desai - फोटो : social media

हिंदी फिल्मों के सफल फिल्मकारों में से एक गिने जाने वाले मनमोहन देसाई की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उनका निधन हो गया था, हालांकि उनकी मौत के पीछे का राज आज भी एक पहेली है। देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था। तीन दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में मनमोहन ने करीब बीस फिल्मों का डायरेक्शन किया जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट ही साबित हुईं। 

The mysterious death Of Manmohan Desai; Accident,  Suicide or Murder?
manmohan desai - फोटो : file photo

इन्हीं फिल्मों के जरिए अमिताभ बच्चन पिछली सदी के महानायक कहे गए। 'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'सुहाग', 'नसीब', 'देश प्रेमी', 'कुली', 'मर्द', 'गंगा जमुना सरस्वती' और 'तूफान' ऐसी फिल्में हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को कास्ट किया।

The mysterious death Of Manmohan Desai; Accident,  Suicide or Murder?
manmohan desai - फोटो : file photo

देसाई ने कई कमर्शियल फिल्में बनाईं थीं। 1994 में मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। खबरों की माने तो देसाई की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई। उस वक्त ऐसी भी बातें हो रही थीं कि उन्होंने आत्महत्या की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, साथ ही वह पीठ के दर्द से भी कई वक्त से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The mysterious death Of Manmohan Desai; Accident,  Suicide or Murder?
manmohan Desai - फोटो : File Photo

हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता की उन्होंने आत्महत्या ही की थी। उन दिनों खबरें ये भी थी कि मनमोहन देसाई का एक्सीडेंट हुआ था। वहीं कुछ का ये भी मानना था कि उनकी हत्या हुई है। हालांकि जांच में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला और ये केस बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
The mysterious death Of Manmohan Desai; Accident,  Suicide or Murder?
manmohan desai, nanda - फोटो : file photo

मनमोहन देसाई एक्ट्रेस नंदा से बहुत प्यार करते थे लेकिन शादीशुदा होने की वजह से उन्होंने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। हालांकि जब उनकी पत्नी की मौत हो गई तो एक बार फिर नंदा के लिए देसाई का प्यार जागा और दोनों ने सगाई भी कर ली लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सगाई के दो साल बाद ही मनमोहन देसाई की मौत हो गई। दोनों कभी एक नहीं हो पाए और नंदा अविवाहित ही रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed