फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने शूट की सबसे तेज फिल्म, मार्च की जगह अब फरवरी में होगा पैक अप

Fri, 31 Jan 2020 02:56 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 31 Jan 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
The runtime of salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai will be his shortest in recent years
Radhe - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और समीक्षकों ने लताड़ दिया, तब जाकर उन्हें अब थोड़ी अक्ल आई है। सलमान अब इन फिल्मों के साथ की गई गलती को न दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका सुधार का तरीका भी अब गले नहीं उतरता, क्योंकि वह सुधार अपने भाईगीरी वाले कलेवर में नहीं, बल्कि फिल्म की लंबाई में ला रहे हैं।

The runtime of salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai will be his shortest in recent years
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

सलमान की फिल्मों को उठाकर सभी की लंबाई का अगर औसत निकाला जाए, तो उनकी हर फिल्म की लंबाई लगभग डेढ़ सौ मिनट है। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना वक्त होता तो नहीं है, लेकिन भाई की पिक्चर जब सिनेमाघरों में हो-हल्ला कर रही होती है तो उनके चाहने वाले टाइम निकाल ही लेते हैं। 

The runtime of salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai will be his shortest in recent years
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दिक्कत तभी आती है जब इंसान पूरे मन से लगभग ढाई घंटा निकालकर फिल्म देखने आता है, और सिनेमाघर से कहानी की यादों की बजाय निराशा लेकर जाता है। ऐसे में सलमान खान अपनी अगली फिल्म की लंबाई के बारे में सोच रहे हैं, कि फिल्म को दो घंटे के अंदर ही समेटा जाए, ताकि दर्शकों को दो उबासी कम आएं। इसके लिए उन्होंने फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' के निर्देशक प्रभुदेवा से भी बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The runtime of salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai will be his shortest in recent years
salman khan - फोटो : social media

फिल्म निर्माण के नजदीक रहने वाले एक सूत्र ने बताया है कि सलमान की फिल्म 'राधे' उनकी अबतक की सबसे छोटी फिल्म रहेगी। सूत्र ने आगे कहा, 'सलमान ने निर्देशक प्रभुदेवा से स्पष्ट रूप से कहा है कि फिल्म को बहुत लंबा न बनाएं, और यही एक कारण है कि उन्होंने बहुत ज्यादा शूटिंग नहीं की है और रिकॉर्ड समय में पूरे शेड्यूल को लपेटने में सफल रहे हैं। वास्तव में, 'राधे' सलमान हाल के वर्षों में शूट की गई सबसे तेज फिल्म है।'

विज्ञापन
The runtime of salman Khan film Radhe Your Most Wanted Bhai will be his shortest in recent years
सलमान खान बिग बॉस सीजन-12 - फोटो : Social Media

इस फिल्म की शूटिंग सलमान को मार्च में खत्म करनी थी, लेकिन जितनी तेजी से वह जा रहे हैं, उस हिसाब से वह इस फिल्म 21 फरवरी तक ही खत्म कर देंगे। यह फिल्म 22 मई को ईद पर रिलीज होगी।

पढ़ें: हार्दिक पांड्या से सगाई होते ही नताशा ने किया ऐसा काम, देखते ही क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed