फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamita Shetty: फिल्म 'जहर' के बाद नहीं मिल रहा था शमिता शेट्टी को काम? छलका एक्ट्रेस का दर्द

Fri, 10 Feb 2023 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Feb 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
The Tenant Actress Shamita Shetty recalls time when industry wasnt giving her work after Zeher Movie
Shamita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में ठीकठाक काम किया है। मगर, वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। पिछले काफी वक्त से तो वह इंडस्ट्री से दूर ही थीं। हालांकि, अब उन्होंने फिल्म 'द टेनेंट' के जरिए एक बार फिर अपनी फिल्मी पारी शुरू की है। यह फिल्म आज रिलीज हो गई है। बता दें कि शमिता शेट्टी ने फिल्म 'मोहब्बतें' के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखे थे। डेब्यू फिल्म के बाद बॉलीवुड में उनके शुरुआती साल कैसे रहे, हाल ही में शमिता इस पर बात करती नजर आईं। 

The Tenant Actress Shamita Shetty recalls time when industry wasnt giving her work after Zeher Movie
Shamita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मोहब्बतें' के साथ शमिता ने शानदार आगाज किया। इस फिल्म के लिए उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर (फीमेल) का आईफा अवॉर्ड भी मिला। मगर, इस फिल्म के बाद कुछ ही फिल्में उनकी झोली में आईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शमिता ने कहा कि वह इसके बाद ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती थीं। मगर, ऐसा नहीं हो पाया। शमिता ने आगे कहा कि उनकी शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन अचानक करियर ढलान पर चला गया। वह इंडस्ट्री में अपने संघर्ष पर बात करती नजर आईं।

The Tenant Actress Shamita Shetty recalls time when industry wasnt giving her work after Zeher Movie
Shamita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी ने कहा, 'मैंने यश राज फिल्म्स के साथ शुरुआत की थी। मगर इसके बाद जिस तरह का काम मुझे ऑफर हुआ, वह मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। सबसे बड़ी बात कि 'मोहब्बतें' में काम करते हुए शायद मुझे अहसास ही नहीं था कि मुझे परफॉर्म करना कितना पसंद है। यह अहसास मुझे फिल्म 'जहर' के दौरान हुआ। मैं काम के प्रति थोड़ी लालची हुई। मैं और  ज्यादा काम करना चाहती थी। मगर दुर्भाग्य से इंडस्ट्री मुझे काम नहीं दे रही थी। चीजें उस तरह से नहीं हो रही थीं जैसा कि मैं चाह रही थी।'
Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
The Tenant Actress Shamita Shetty recalls time when industry wasnt giving her work after Zeher Movie
Shamita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी का कहना है, 'मेरी फिल्मों की रिलीज में हमेशा दो से तीन साल या चार साल का गैप रहा। जब भी मेरी फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने हर बार यही कहा कि अच्छा तो यह आपका कमबैक है।' मैं कहती हूं, 'आखिर कमबैक क्यों? मैं सच में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाह रही थी।' बता दें कि शमिता शेट्टी आखिरी बार वर्ष 2007 में आई फिल्म 'कैश' में लीड रोल में नजर आई थीं। 
Shiv Shastri Balboa: शिव शास्त्री बलबोआ टीम के साथ ऑटो में वर्सोवा बीच पहुंचे अनुपम खेर, सफाई कर किया प्रचार

विज्ञापन
The Tenant Actress Shamita Shetty recalls time when industry wasnt giving her work after Zeher Movie
Shamita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द टेनेंट' के जरिए 16 वर्षों के बाद शमिता ने फिल्मी दुनिया में वापसी की है। उनका कहना है, 'मैं उम्मीद करती हूं कि 'द टेनेंट' के बाद लोग मेरे टैलेंट को समझेंगे और मुझे ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा। यह मेरे लिए भी अच्छा होगा और मेरी अभिनय प्रतिभा के साथ भी न्याय होगा।'
Kamya Punjabi: 'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed