{"_id":"5aa620f84f1c1bc4758b4e3d","slug":"their-are-rumours-deepika-padukone-rejects-xxx-return-of-xander-cage-sequel-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड में अब नहीं दिखाई देंगी दीपिका पादुकोण, वजह जानकर लग सकता है झटका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड में अब नहीं दिखाई देंगी दीपिका पादुकोण, वजह जानकर लग सकता है झटका
Fri, 16 Mar 2018 05:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर है। अगर आप 'पद्मावत' एक्ट्रेस को दोबारा हॉलीवुड में देखना चाहते हैं तो शायद आपका यह सपना इतना जल्दी पूरा न हो सके। वजह जानकर आपको झटका जरूर लगता है। खबरों की मानें तो दीपिका को हॉलीवुड फिल्म के सीक्वेल के लिए अप्रोच किया गया है।
2 of 5
Deepika Padukone
साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने 'xXx: Return of Xander Cage' फिल्म की थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ फेमस एक्टर विन डीजल नजर आए थे। यह फिल्म अमेरिका और भारत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि चीन में इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। जिसके बाद डायरेक्टर डीजे करूसो ने फिल्म का सीक्वेल बनाने का फैसला लिया।
3 of 5
Deepika Padukone
इस फिल्म के सीक्वेल की घोषणा डायरेक्टर ने ट्विटर पर भी की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं दीपिका के इस फिल्म में होने को लेकर असमंजस बरकरार है। मुंबई मिरर के मुताबिक दीपिका ने इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में दीपिका के इस फिल्म में न होने की अटकलों को तेजी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
सूत्रों की मानें तो दीपिका पहली फिल्म को अच्छा रिस्पांस न मिलने की वजह से इसे न करने का फैसला ले सकती हैं। हालांकि ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि 'पद्मावत' की जबरदस्त सफलता के बाद उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में हॉलीवुड की तरफ दीपिका का रुख करना बड़ा फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone
'पद्मावत' के बाद दीपिका ने विशाल भारद्वाज की फिल्म साइन की है। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान मुख्य किरदार में है। खबरों की मानें इस फिल्म में लेडी डॉन का किरदार निभाएंगी। टेलीग्राफ के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्म पर बात करते हुए बताया, ‘यह रोल एक गैंगस्टर सपना दीदी का है। यह फिल्म हुसैन जायदी की किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर बेस्ड है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।