{"_id":"5aaa03b54f1c1b91778b5858","slug":"janhvi-kapoor-wants-to-tribute-dhadak-film-to-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद ही क्यों शूटिंग पर लौट आई थीं जाह्नवी, अब हुआ खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद ही क्यों शूटिंग पर लौट आई थीं जाह्नवी, अब हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इस समय डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से कई तस्वीर सामने आई जिसमें जाह्नवी कभी ईशान खट्टर के साथ तो कभी फराह खान के साथ दिखाई दीं। इस बीच जाह्नवी कपूर से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आपको यकीनन उन पर गर्व महसूस होगा।
dhadak
Bollywoodife ने इस बात का खुलासा किया है। सूत्रों की मानें जाह्नवी ने शूटिंग शिड्यूल से कोई भी ब्रेक नहीं लिया है। उन्होंने शशांक खेतान से कहा है कि शूटिंग में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक सेट पर जाह्नवी पहले से ज्यादा मन लगाकर काम कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह यह फिल्म अपनी मां को ट्रिब्यूट करना चाहती हैं।
dhadak
वह चाहती हैं कि उनका मां को हमेशा उन पर फक्र महसूस हो। जिसकी वजह से वह दिन रात काम कर रही हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रख रही हैं कि उनकी वजह से किसी को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhadak
जाह्नवी ने श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद से ही 'धड़क' फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। खबरों की मानें 8 मार्च को जब वह सेट पर आई थीं तो उनका सीन मुश्किल था लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से निभाया। यहां तक की सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ भी की।
विज्ञापन
Dhadak
आपको बता दें, श्रीदेवी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर काफी उत्सुक थीं। यहां तक की रैंप वॉक हो या फिर कोई इवेंट वह हमेशा जाह्नवी के साथ दिखाई दीं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी।