{"_id":"5aaa101c4f1c1ba9758b58a6","slug":"bigg-boss-ex-contestant-hina-khan-and-luv-tyagi-met-in-delhi-after-2-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के 2 महीने बाद लव त्यागी से मिलीं हिना खान, शो पर हुई थी जबरदस्त लडा़ई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss के 2 महीने बाद लव त्यागी से मिलीं हिना खान, शो पर हुई थी जबरदस्त लडा़ई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा की दोस्ती लोगों के लिए मिसाल बन गई थी। यह तीनों अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद इन तीनों को एक साथ नहीं देखा गया। जबकि लव शो की विनर शिल्पा शिंदे के साथ स्पॉट किए गए। ऐसे में इन तीनों की दोस्ती को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। वहीं अब इन सभी सवालों को लव की एक तस्वीर ने झूठा साबित कर दिया है।
लव त्यागी हिना खान
- फोटो : self
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ हिना खान दिखाई दे रही हैं। यह दोनों शो खत्म होने के 2 महीने बाद दिल्ली में मिले और खूब मस्ती की। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने फैंस से लाइव चैट की और एक दूसरी की खिंचाई की। चैट के दौरान हिना ने कहा कि लव की एक या दो नहीं बल्कि 10 गर्लफ्रेंड है तो वहीं लव हिना की बातों पर खूब हंसे। लाइव चैट के दौरान भी हिना खान विकास गुप्ता का नाम लेना नहीं भूली और कहा कि लव उन्हें बहुत याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Luv Tyagi
इस तस्वीर को शेयर करते हुए लव ने लिखा - 'काफी समय बाद इस लड़की से मुलाकात हुई।' लव की तस्वीर को यूजर्स ने भी पसंद किया और दोनों की तारीफ की। शो के बाद लव त्यागी कई सारे एक्स कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। यह पहला मौका था जव वो हिना खान के साथ दिखे। शो के बाद भी इन दोनों की बॉडिंग वैसे ही दिखाई दे रही थी जैसे कि शो में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
Luv Tyagi
आपको बता दें, लव त्यागी की तुलना फिर से सलमान खान से शुरू हो गई है। ऐसा एक तस्वीर की वजह से हुआ है जिसे लव ने कुछ देर पहले ही शेयर किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए लव ने लिखा- 'हां यह मैं हूं जब 16 साल का था।' कुछ यूजर्स का कहना है लव तस्वीर में वैसे ही दिख रहे हैं जैसे कि सलमान फिल्मों में शुरुआती दौर में दिखते थे। वहीं एक शख्स ने कहा कि वह 70 के दशक के बॉलीवुड हीरो जैसे दिख रहे हैं।