{"_id":"5aaa22884f1c1ba9758b58d8","slug":"salman-khan-released-race-3-logo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Race 3 का इंतजार कर रहे फैंस को 'टाइगर' का तोहफा, 13 सेकेंड के वीडियो में छिपा है राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Race 3 का इंतजार कर रहे फैंस को 'टाइगर' का तोहफा, 13 सेकेंड के वीडियो में छिपा है राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस जल्द ही 'रेस 3' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का Logo बॉलीवुड के 'टाइगर' ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म की शूटिंग आखरी पड़ाव पर है हाल ही में इस फिल्म का रोमांटिक गाना थाईलैंड में शूट किया गया है।
Race 3
फिल्म के Logo को जारी करते हुए सलमान ने लिखा - 'तीन महीने बाकी है।' फिल्म के Logo को 13 सेकेंड के वीडियो के साथ साझा किया गया है। सलमान के इस ट्वीट से इतना तो कंफर्म हो गया है कि फिल्म जून में रिलीज होगी। तारीख की बात की जाए तो यह फिल्म 15 जून को रिलीज हो सकती हैं।
3 months to go ... #Race3 #Race3ThisEid @SKFilmsOfficial @tipsofficial @RameshTaurani @remodsouza @Asli_Jacqueline @thedeol @AnilKapoor @Saqibsaleem @ShahDaisy25 pic.twitter.com/2kB2FYwjbY
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 15, 2018
Salman
इस फिल्म के बीते दो पार्ट की तुलना की जाय तो इस बार ज्यादातर एक्टर्स नए हैं। इसमें सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर का नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर बीते दोनों पार्ट में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman
'बॉलीवुड हंगामा' की खबर के मुताबिक सलमान खान की 'रेस-3' में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अगले महीने मिडिल ईस्ट में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनका रोल छोटा होगा।'रेस-3' से एक्टर बॉबी देओल पूरे 10 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉबी देओल ने कई दफा सलमान का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
salman
इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे। आपको बता दें, सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी एक बार फिर से 'दबंग 3' में दिखाई देगी। कुछ समय पहले पुलिस की वर्दी में सलमान का पोल डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे लोगों ने पसंद किया था।