फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल बाद शाहरुख खान के साथ वापसी कर रही हैं ये टॉप एक्ट्रेस, गौरी को बिल्कुल नहीं है पसंद

Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Mid 2018 Priyanka Chopra and Shahrukh Khan will start shooting on biopic based on Indian astronauts
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक साथ 12 साल पहले 'डान' फिल्म में नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद भी किया था। इसके बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं दिखाई दिए। कई सारी फिल्मों में दोनों एक्टर्स के एक साथ आने की खबरें आई लेकिन किसी वजह से ऐसा न हो सका। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब यह सुपरस्टार्स एक साथ एक ही विषय पर बनी फिल्म में नजर आएंगे। 
Mid 2018 Priyanka Chopra and Shahrukh Khan will start shooting on biopic based on Indian astronauts
priyanka chopra
जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान 'जीरो' की शूटिंग पूरी करके राकेश ओमप्रकाश मेहरा की बायोपिक में काम करेंगे। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर आधारित होगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला पर आधारित बायोपिक में काम करेंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के बीच में शुरू करेंगे। 
Mid 2018 Priyanka Chopra and Shahrukh Khan will start shooting on biopic based on Indian astronauts
shahrukh khan
दोनों स्टार्स भले ही अंतरिक्ष यात्री पर आधारित बायोपिक में काम कर रहे हैं लेकिन फिल्म की कहानी अलग है। ऐसे में हो सकता है यह फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो। हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि राकेश शर्मा पर आधारित बायोपिक में प्रियंका को शाहरुख खान की पत्नी के रोल लिए ऑफर किया गया था। हालांकि बाद में प्रियंका ने यह रोल करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mid 2018 Priyanka Chopra and Shahrukh Khan will start shooting on biopic based on Indian astronauts
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा 2 साल से बॉलीवुड से दूर है। साल 2016 में 'जय गंगाजल' उनकी आखरी फिल्म थी। जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका हॉलीवुड प्रोजेक्ट को करना था। जिसमें 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग से लेकर एक फिल्म भी शामिल हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि देसी गर्ल जल्द ही भारत वापस आ रही हैं जिसके पीछे की वजह बड़े बजट की फिल्म है।
विज्ञापन
Mid 2018 Priyanka Chopra and Shahrukh Khan will start shooting on biopic based on Indian astronauts
Priyanka Chopra
खबरों की मानें तो 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'A Kid Like Jake' की अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह 3 से 4 महीने तक भारत में ही रहेंगी और अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पर फोकस करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed