फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 साल बाद श्रीदेवी का 'लाडला' फिर कर रहा है वापसी, टीवी की ये एक्ट्रेस बनेंगी पत्नी

Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Tu Sooraj Main Saanjh Piyaji actress Kangana Sharma role inspired by Sridevi Laadla film
Kangana Sharma
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने फिल्मों में कई सारे किरदार निभाए हैं। फिर चाहे 'चालबाज' का चुलबुला किरदार हो या 'लाडला' फिल्म में अपनी बात मनवाने वाली पत्नी। इन दोनों किरदारों ने लोगों के जहन में ऐसी जगह बनाई है जिसे उनके फैंस आज भी याद करते हैं। 24 साल बाद श्रीदेवी का 'लाडला' पत्नी में निभाया गया रोल एक बार फिर से रील लाइफ का हिस्सा बनेगा। हालांकि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि सीरियल है।

 
Tu Sooraj Main Saanjh Piyaji actress Kangana Sharma role inspired by Sridevi Laadla film
Kangana Sharma
स्टार प्लस के 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' सीरियल ने 2 साल का लीप लिया है। जिसमें मीरा मित्तल किरदार की नई एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि मीरा का यह रोल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' से प्रेरित है। इस रोल को फेमस एक्ट्रेस कंगना शर्मा निभा रही हैं। 
Tu Sooraj Main Saanjh Piyaji actress Kangana Sharma role inspired by Sridevi Laadla film
Kangana Sharma
श्रीदेवी द्वारा निभाए गए किरदार में ढलने के लिए कंगना ने ड्रेसिंग सेन्स से लेकर डायलॉग पर भी काफी ध्यान दिया है। अपने किरदार के बारे में कंगना शर्मा ने कहा - 'मैं इस रोल के लिए बहुत उत्सुक हूं। श्रीदेवी मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। मैंने उनकी 'लाडला' फिल्म कई बार देखी है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Sooraj Main Saanjh Piyaji actress Kangana Sharma role inspired by Sridevi Laadla film
Kangana Sharma
आपको बता दें, इस सीरियल में मीरा मित्तल लीड एक्टर उमा शंकर की पत्नी का रोल निभा रही हैं। साथ ही एक बड़ी बिजनेस टाइकून है जो अपना हक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। 
विज्ञापन
Tu Sooraj Main Saanjh Piyaji actress Kangana Sharma role inspired by Sridevi Laadla film
Kangana Sharma
2 साल के लीप के बाद सीरियल में बहुत कुछ बदल गया है। जहां एक ओर उमा ने कनक को छोड़कर मीरा से शादी कर ली है तो वहीं कनक सरकारी अफसर बन चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ वंश उमा के इस कारनामे की सजा सरस को दे रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed