फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के बाद एक और एक्टर के निधन से ऋतिक इतने हुए आहत, हो गई ऐसी हालत

Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan become emotional on social media about Narendra Jha death
Hrithik Roshan
महज कुछ दिनों के अंदर बॉलीवुड ने कई एक्टर्स को खो दिया है। श्रीदेवी के निधन के सदमे से सिनेमाजगत उभर नहीं पाया था कि फिर शम्मी आंटी और अब नरेन्द्र झा। नरेन्द्र झा फिल्मों के साथ-साथ करीब 20 सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उनकी मौत की खबर ने एक बार फिर से इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। इस बीच उनके साथ काम कर चुके फेमस एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया।
Hrithik Roshan become emotional on social media about Narendra Jha death
Hrithik Roshan
ऋतिक ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'वह बहुत ही अच्छे एक्टर थे। मेरे लिए यह खबर सदमे से कम नहीं है। आपको हमेशा याद करेंगे। भगवान मेरे दोस्त को शांति प्रदान करें।' नरेन्द्र झा ऋतिक के साथ 'काबिल' फिल्म में नजर आए थे जिसमें इन्होंने दमदार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। 
 

 
Hrithik Roshan become emotional on social media about Narendra Jha death
Narendra Jha
इसके बाद यह 'रईस' फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आए। नरेन्द्र झा 55 साल के थे। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। यह मुख्य रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह 5 बजे हुई। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan become emotional on social media about Narendra Jha death
Narendra Jha
नरेंद्र ने 1992 में अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें बहुत से मॉडलिंग ऑफर मिले। जल्द ही नरेंद्र ऐड की दुनिया में जाना-माना नाम बन गए। 
विज्ञापन
Hrithik Roshan become emotional on social media about Narendra Jha death
narendra jha
नरेंद्र की पहली फिल्म 2002 में आई। इस फिल्म का नाम था 'Funtoosh'। साल 2003 में आई फिल्म 'नेता जी सुभाषचंद्र बोस' में नरेंद्र ने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था। इसके अलावा नरेंद्र विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में मुंबई डॉन का किरदार निभा फेमस हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed