फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then and Now: इतने बदल गए आपके पसंदीदा ये 10 सितारे, तस्वीरें देख याद आ जाएंगे पुराने दिन

Sat, 15 Aug 2020 09:52 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
then and now bollywood actors look trasformation here see photos
अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई सितारों को तो पहचान पाना मुश्किल होता है। आज हम आपको इन कलाकारों की ऐसी ही पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं। तब से अब तक इनके लुक और स्टाइल सेंस में भी काफी बदलाव आ गया है। सितारों की पुरानी तस्वीरें देख आप को भी पुराना वक्त याद आ जाएगा।

then and now bollywood actors look trasformation here see photos
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को अभिनय विरासत में मिला। फरदीन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्रेम अगन' से की। इसके लिए उन्होंने फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'लव के लिए कुछ भी करेगा' फिल्मों में वो नजर आए। 

then and now bollywood actors look trasformation here see photos
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती थीं। साल 1994 में सुनील शेट्टी के करियर में 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। सुनील शेट्टी की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है लेकिन वो दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहे। फिल्म 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'वेलकम' और 'दे दना दन' से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
then and now bollywood actors look trasformation here see photos
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में काम करने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में वेटर और शेफ का काम किया करते थे। मुंबई वापस लौटे तो उन्होंने एक फोटोग्राफर के कहने पर मॉडलिंग शुरू कर दी। अक्षय कुमार को महेश भट्ट की 1987 की फिल्म 'आज' में एक मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर के रूप में रोल दिया गया था। हालांकि उनका नाम क्रेडिट में नहीं था। उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई 'सौगंध' थी। 

विज्ञापन
then and now bollywood actors look trasformation here see photos
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। शाहरुख ने 1988 में कर्नल राज कपूर के शो 'फौजी' में सेना के जवान का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म 'दीवाना' थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed