15 अगस्त 1971 को पाकिस्तान में जन्मे अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ सालों पहले तक जहां अदनान सामी को अक्सर भारत में ट्रोल किय जाता था तो वहीं भारत की नागरिकता मिलने के बाद से अब पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ऐसी कोशिश करते हैं। हालांकि अदनान सामी को ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं गायक से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब अदनान के ट्वीट से पाकिस्तान में हो गया था हंगामा।
Adnan Sami Birthday: जब अदनान सामी के ट्वीट पर पाकिस्तान में मच गया था हंगामा, सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा है किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ये पूरा मामला है सितंबर 2016 का, जब गायक अदनान सामी ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के कदम की तारीफ की थी। इसके बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर #AdnanSami ट्रेंड करने लगा था। अदनान सामी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए #terrorism और #Salute के साथ लिखा, "आतंकवाद के खिलाफ बेहद शानदार, सफल और सूझबूझ भरे स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और हमारी सेना के वीर जवानों को बहुत-बहुत बधाई।"
Big Congratulations to @PMOIndia & our brave Armed forces for a brilliant, successful & mature strategic strike against #terrorism ! #Salute
सामी के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर ही उन्हें बुरा-भला कहा। हैंडल @balochworrior से लिखा गया है, "अदनान सामी, ऐसा ही होता है जब कोई व्यक्ति दुश्मन देश की नागरिकता ले लेता है।" हैंडल @aaminah_sid से ट्वीट किया गया, "रंग बदलने वालों में अदनान सामी भी शामिल हैं। हर रोज उसे अपने वफादारी साबित करनी होती है।" एक यूजर ने लिखा है, "ये आप नहीं, बल्कि आपके अंदर का डर बोल रहा है। इस तरह की बकवास आप इसलिए कर रहे हैं कि कहीं भारत की नागरिकता न छिन जाए।"
अदनान सामी के लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई ट्वीट्स किए। हैंडल @aaminah_sid से लिखा गया है, "अदनान सामी मत भूलो कि तुम्हारे पिता भी उसी व्यवस्था का हिस्सा थे, जिसे तुम आतंकवाद बता रहे हो।" अब्दुल गफ्फार ने लिखा, "कोई बात नहीं! बेचारे अदनान सामी के पास वहाँ रहने और कमाई करने के लिए चापलूसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"
बेबाक हस्ती के मालिक अदनान सामी ने इन ट्रोलर्स को शुरू में तो अनदेखा किया लेकिन अगले दिन बड़े ही प्यार से इनको करारा जवाब भी दिया। अदनान सामी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, " कुछ लोगों को मेरा आखिरी ट्वीट पसंद नहीं आया। ऐसा लगता है कि ये लोग आतंकवादी और पाकिस्तानी दोनों को समान मानते हैं।" बता दें कि जम्मू कश्मीर के उड़ी में सैन्य छावनी पर पाकिस्तानी आतंकी हमले में शहीद हुए 18 जवानों के बाद भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
Pakistanis r outraged by my earlier tweet. Their outburst clearly means they see Terrorist & Pakistan as the same! #selfgoal #stopterrorism