बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक अयान मुखर्जी अपना जन्मदिन 15 अगस्त को मनाते हैं। अयान मुखर्जी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में बतौर निर्देशक बड़ी पहचान बनाई है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही निर्देशन में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अयान मुखर्जी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
Ayan Mukerji Birthday: केवल दो ही फिल्मों का निर्देशन कर मशहूर हो गए अयान मुखर्जी, ऐसे शुरू किया था करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयान मुखर्जी बॉलीवुड अभिनेता देब मुखर्जी के बेटे हैं। अयान मुखर्जी का जन्म 15 अगस्त साल 1983 में कोलकाता में हुआ था। उनके पिता बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने कलाकार रह चुके हैं। उनके परिवार के ज्यादातर लोगों का संबंध फिल्मों से रहा है। अयान मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक की थी।
अयान मुखर्जी अपने जीजा आशुतोष गोवारीकर की फिल्म स्वदेस के सह निर्देशक के थे। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। अयान मुखर्जी ने करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा न कहना में भी बतौर सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों का निर्देशन करने का फैसला किया।
अयान मुखर्जी ने अब तक कुल दो फिल्मों का ही निर्देशन किया है। निर्देशक के तौर पर अयान मुखर्जी की डेब्यू फिल्म वेक अप सिड थी। यह फिल्म साल 2009 में आई थी फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। अयान मुखर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
अयान मुखर्जी ने दूसरी फिल्म भी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ की थी जिसका नाम ये जवानी है दीवानी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां मुख्य भूमिका में थीं। इन दोनों फिल्मों के लिए अयान मुखर्जी फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के तौर पर नामकिंत हो चुके हैं। गौरतलब है कि अयान की दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर मुख्य किरदार में थे। वहीं उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
पढ़ें: खुद को अब भी स्टंटमैन ही मानते हैं विद्युत जामवाल, संघर्ष के साथियों के नाम लिखी ये भावुक चिट्ठी