देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही खास रहा है। देशभक्ति फिल्मों की बात करें चाहें गानों की, बॉलीवुड ने हमेशा ही हमारे वीरों की वीरता का बखान किया है। आज के दिन बॉलीवुड के कई सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Independence Day 2020: अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक, सितारों ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने इस बार कोविड 19 वॉरियर्स को सलामी दी है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा कि 'कोविड 19 के खिलाफ लड़ने वाले सच्चे योद्धा, सलाम, आजादी के इस दिन सभी को शांति और समृद्धि की दुआएं।'
T 3627 - the true warriors in the fight against CoviD .. salute .. and on this auspicious Day of our Independence wishes for peace prosperity .. pic.twitter.com/N6ag0JKoOK
कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो पेड़ लगाती दिख रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳 जय हिंद 🙏 pic.twitter.com/qO6FkjjOZt
अनुपम खेर लिखते हैं, 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक तरक्की करे और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।'
हम सभी को हमारे देश भारत वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई।मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूलें फलें और प्रगति की ऊँचाइयों को हमेशा छुए।भारत माता की जय।जय हिंद। Happy Independence Day to all of us!! 🙏🇮🇳🙏🇮🇳 #IAmAProudIndian
स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनी नजर आ रही हैं। स्वरा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे इंडिया। तुम्हारी खुशबू कभी ना खत्म हो। आई लव यू। सभी देशवासियों को आजादी दिवस की शुभकामनाएं।'
Happy independence day, Fellow Indians.. 🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/lzvpPL8RL8