{"_id":"5d10cba48ebc3e09cf22f503","slug":"then-and-now-karishma-kapoor-huge-transformation-see-in-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेकओवर ने बदल दी थी करिश्मा कपूर की किस्मत, लोग बुलाते थे लेडी रणधीर कपूर, अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेकओवर ने बदल दी थी करिश्मा कपूर की किस्मत, लोग बुलाते थे लेडी रणधीर कपूर, अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करिश्मा कपूर इन दिनों लंदन में बहन करीना कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। फिल्मों से दूरी बना चुकीं करिश्मा अब वेब सीरिज में हाथ आजमा रही हैं। करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन पहचान उन्हें 'राजा हिंदुस्तानी' से ही मिली। आज 'Then and Now' कॉलम में हम बात करेंगे करिश्मा कपूर की। हम आपको बताएंगे समय के साथ करिश्मा के लुक में कितना बदलाव आया।
कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। करिश्मा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनके लुक को लेकर काफी मजाक बनाया गया था। किसी ने उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहा तो कुछ ने कहा कि वे लड़के जैसी दिखाई देती हैं।
करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में करिश्मा के लुक का खूब मजाक उड़ा। करिश्मा को लोग लड़के जैसी लुक वाली लड़की कहते थे लेकिन 'राजा हिंदुस्तानी' में उनके मेकओवर के बाद लोगों का नजरिया बदल गया।
1997 में करिश्मा को एक के बाद एक 3 सुपर डुपर हिट फिल्में मिली। 'जुड़वा', 'हीरो नंबर 1' और दिल तो पागल है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'दिल तो पागल है' के लिए करिश्मा को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
2012 में करिश्मा ने करीब 9 साल बाद विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से फिल्मों में वापसी की थी। फिल्म नहीं चल पाई करिश्मा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर जल्द ही ऑल्ट बालाजी की नई वेब-सीरीज मेंटलहुड में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।