फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Special: 27 साल में कितना बदल गई हैं रंभा, कभी सलमान के साथ दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Wed, 05 Jun 2019 08:03 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Jun 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Then and Now Salman Khan actress Rambha huge transformation
Rambha - फोटो : Amar Ujala

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का बर्थडे है। 5 जून 1978 को पैदा हुईं रंभा बॉलीवुड से अचानक ही गायब हो गईं थीं। ऐसे में आज के खास दिन बताते हैं आपको कि कितनी बदल गई हैं रंभा। यानी हम आपको बताएंगे कि समय के साथ रंभा के लुक में कितना बदलाव आया। रंभा ने 'जल्लाद' फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद रंभा कई फिल्मों में आईं। 

Then and Now Salman Khan actress Rambha huge transformation
रंभा

इनमें सलमान खान के साथ की 'जुड़वां' और 'बंधन' फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद 'सजना', 'घरवाली बाहरवाली', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' फिल्में भी कीं। रंभा की आखिरी बॉलीवुड 'दुकान-पिला हाउस' थी। इस फिल्म के बाद रंभा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वह मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी जैसी भाषाओं में फिल्में करती रहीं। खास बात यह है कि रंभा को कुछ लोग दिव्या भारती की हमशक्ल भी कहते हैं। 

Then and Now Salman Khan actress Rambha huge transformation
rambha actress - फोटो : file photo

खास बात यह है कि 90 की दशक की यह एक्ट्रेस पहले ही अपेक्षा अब काफी बदल गई हैं। 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं लेकिन अब लाइमलाइट से दूर हैं। रंभा की अब की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। रंभा दोबारा तब लाइमलाइट में आई जब 40 की उम्र में मां बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now Salman Khan actress Rambha huge transformation
rambha - फोटो : file photo

रंभा ने बीते साल 23 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया था। यह रंभा का तीसरा बच्चा है। इससे पहले रंभा की दो बेटियां हुई थीं। एक बेटी 7 साल की लाण्या और दूसरी 4 साल की साशा है। आपको बता दें, रंभा की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आई थीं। रंभा को लेकर खबर आई थी कि शादी के कुछ साल बाद ही उनके और पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
Then and Now Salman Khan actress Rambha huge transformation
रंभा - फोटो : file photo

यहां तक कि ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके चलते वो अपने पति से अलग हो गईं। खबरें तो ये भी थीं कि रंभा से शादी के वक्त उनके पति पहले से शादीशुदा थे और ये बात उनसे छिपाई गई। रंभा ने जहां बॉलीवुड में 'जल्लाद' फिल्म से डेब्यू किया था तो वहीं तेलुगू इंडस्ट्री में 'आ ओकट्टी अडक्कु' से 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed