फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो नंबर 1 बनने की रणबीर ने कर ली है पूरी प्लानिंग, 6 फिल्मों के आगे आमिर-शाहरुख भी होंगे फेल

Thu, 20 Dec 2018 01:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 20 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
These 6 films of Ranbir Kapoor may become the Bollywood Top actor with in 2 years
Ranbir Kapoor - फोटो : File Photo

रॉकस्टार, बर्फी, तमाशा और संजू जैसी फिल्मों से बॉलीवुड को मालामाल करने वाले रणबीर कपूर की नजर अब हीरो नंबर वन बनने पर है। ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि हाल ही में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में इस बात की ओर इशारा कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रणबीर के लिए यह राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है क्योंकि उनका मुकाबला तीनों खान के अलावा न्यू कमर्स से भी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रणबीर ने आने वाले 2 साल में किस गणित को अपनाकर बॉलीवुड में अपना कब्जा जमाने की रणनीति को अपनाया है।

These 6 films of Ranbir Kapoor may become the Bollywood Top actor with in 2 years
brahmastra - फोटो : File Photo

साल 2018 खत्म होने से पहले ही रणबीर कपूर की झोली में बड़े बजट की 6 फिल्में हैं। इस वक्त रणबीर ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में है। ब्रह्मास्त्र फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र फिल्म के ऐलान के साथ ही अयान मुखर्जी ने कहा था कि वह इस फिल्म की दो और सीरीज बनाएंगे, यानी कि ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी तीन कड़ियों में पूरी होगी।

These 6 films of Ranbir Kapoor may become the Bollywood Top actor with in 2 years
Shamshera - फोटो : Twitter

अयान मुखर्जी रणबीर कपूर के करीबी दोस्त है ऐसे में रणबीर के पास ब्रह्मास्त्र फिल्म के अलावा इसी फिल्म की 2 और सीरीज हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर कपूर की झोली में शमशेरा फिल्म भी है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें रणबीर कपूर के लुक को काफी पंसद किया गया। शमशेरा फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 6 films of Ranbir Kapoor may become the Bollywood Top actor with in 2 years
Ranbir Kapoor - फोटो : File Photo

शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर मुख्य किरदार में हैं। दिलचस्प बात यह है कि शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक शमशेरा फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। इन फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की झोली में अनुराग बासु की एक और फिल्म है। खबरों की मानें तो अनुराग बासु किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं जिसमें वह रणबीर कपूर को कास्ट कर सकते हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
These 6 films of Ranbir Kapoor may become the Bollywood Top actor with in 2 years
Alia and Ranbir - फोटो : File Photo
लव रंजन की फिल्म में रणबीर अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाने वाले थे वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि लव रंजन रणबीर को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर रणबीर मान जाते हैं तो यह फिल्म भी उनकी झोली में है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले 2 साल में रणबीर कपूर की झोली फिल्मों से भरी है। फिलहाल रणबीर अपनी फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट से अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed