'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर 45 साल की हो गई हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में आई फिल्म कर्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उर्मिला को शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। बतौर एक्ट्रेस उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
उर्मिला ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस ने हॉट सीन देकर बनाया करियर, एक ने तो किसिंग सीन देकर बनाया था रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। 1995 में प्रदर्शित फिल्म 'रंगीला' उर्मिला के कॅरियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक डांसर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उर्मिला मे अपोजिट आमिर खान थे। उर्मिला ने इस फिल्म में बोल्ड सीन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। इसके अलावा साल 1997 में एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'दाऊद' में उर्मिला मातोंडकर का काफी बोल्ड सीन था।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में किसिंग सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आमिर खान के साथ फिल्माया गया उनका यह सीन अब तक का उनका सबसे लंबा बोल्ड सीन माना जाता है।
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट भी 90 के दशक की शानदार हीरोइनों में से एक रही हैं। उन्होंने भी साल 1992 में आई फिल्म 'प्रेम दीवाने' में किसिंग सीन किया था। उनका यह किसिंग सीन विवेक मुशरन के साथ था।
एक्ट्रेस से बाद अपराधी घोषित हुई ममता कुलकर्णी भी 90 में जानी-मानी हीरोइनों में से एक थीं। उन्होंने फिल्म 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' में अक्षय कुमार के साथ किसिंग सीन किया था। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी।