अदाकारा कंगना रणौत इन दिनों कई मोर्चों पर एक साथ अकेले ही मुकाबला करने में जुटी हैं। ट्विटर पर अपने बयानों से तकरीबन रोज ही हलचल मचाए रखने वाली कंगना की फिल्म 'धाकड़' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म है। रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ के अलावा किसी नायिका के शीर्ष किरदार वाली एक्शन फिल्म हिंदी सिनेमा में अरसे से लोगों ने हिट होते देखी नहीं है। ऐसे में इस साल दूसरी एक्शन फिल्मों से भी इसका तगड़ा मुकाबला होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल सिनेमाघरों में कौन सी फिल्में एक्शन का वादा करके आने वाली हैं।
{"_id":"60228a668ebc3e4a65009518","slug":"these-action-films-will-keep-audience-eye-in-2021-dabangg-stars-face-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन एक्शन फिल्मों पर 2021 में रहेगी दर्शकों की नजर, 'दबंग' सितारों से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी 'धाकड़'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन एक्शन फिल्मों पर 2021 में रहेगी दर्शकों की नजर, 'दबंग' सितारों से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी 'धाकड़'
Tue, 09 Feb 2021 06:43 PM IST
स्वाति सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dhaakad
- फोटो : amar ujala
धाकड़
कंगना की भारी भरकम मशीनगन लिए एकदम भैरवी अंदाज में नजर आ रही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को समझ आया कि इस बार कंगना किसी से हार मानने वाली नहीं हैं। फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के दौरान ली गई इन तस्वीरों में आस-पास जलती हुई गाड़ियों को भी दिखाया गया है। इन तस्वीरों को देख कर एक बात का अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी की कॉप यूनीवर्स की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' को कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया था। रोहित शेट्टी की यह कॉप फिल्म एक्शन और हाई ड्रामे से भरपूर रहने वाली है। अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ की यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में हैं, हालांकि फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अभी तक इसकी कोई तारीख घोषित नहीं की है।

राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
राधेःयोर मोस्ट वांटेड भाई
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' उनकी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर हिट रही फिल्म 'वांटेड' की तरह ही बन रही है। सलमान खान की इस फिल्म को साउथ कोरियन फिल्म 'वेटेरन' का रिमेक माना जा रहा है। 2009 में आई सलमान की फिल्म वांटेड' सुपरहिट रही थी। फिल्म में सलमान, दिशा पटानी के साथ नजर आने वाले हैं। कॉरियोग्राफर से डायरेक्टर बने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा और जरिना वहाब भी नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

सत्यमेव जयते 2
सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहम भी अपनी सिक्वेल फिल्म 'सत्यमेव जयते-2' को ईद के मौके पर ही बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं। जिसकी वजह से इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के साथ एक टकराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। जॉन अब्राहम की इस फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित करेंगे। "तन मन धन से बढ़ कर जन मन गण" और "जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है" जैसे भारी भरकम राष्ट्रवादी डॉयलॉग से सजी यह फिल्म 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में लांच होगी।