सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन 6 एक्ट्रेस ने बाप-बेटे दोनों के साथ फरमाया है इश्क, चौथी का तो हो चुका है तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
these actress has been heroine of bollywood father as well as son
बॉलीवुड फिल्मों का अलग-अलग दौर रहा है। उस अलग दौर में हीरो से लेकर हीरोइन तक की भूमिका में काफी बदलाव देखा गया। इतना बड़ा बदलाव कि ऑन स्क्रीन कई हीरोइनों ने पिता के अलावा बेटे के साथ भी रोमांस किया। इतना ही नहीं इन हीरोइनों की जोड़ी पिता के साथ जितनी हिट रही उतनी ही हिट उनके बेटों के साथ भी रही है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों के बारे में जो फिल्मों में पिता के अलावा बेटे की भी होरीइन रह चुकी हैं।
Trending Videos
these actress has been heroine of bollywood father as well as son
श्रीदेवी
श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग के चर्चे हमेशा जिंदा रहेंगे। श्रीदेवी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंन्द्र की फिल्म ‘नाकाबंदी’ में हीरोइन बनी थी। इसके बाद वह धर्मेंन्द्र के बेटे सनी देओल के साथ 'चालबाज', 'निगाहें' और 'राम अवतार' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने श्रीदेवी को धर्मेंन्द्र और सनी देओल दोनों के साथ काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
these actress has been heroine of bollywood father as well as son
हेमा मालिनी
सदाबाहर एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके हीरो राज कपूर थे। वहीं इसके बाद हेमा मालिनी ने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मों में रोमांस किया। फिल्म ‘हाथ की सफाई’ में रणधीर कपूर की हीरोइन रहीं तो,‘एक चादर मैली सी’ फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं।
these actress has been heroine of bollywood father as well as son
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दयावान’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विनोद खन्ना नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म में ही माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘मोहब्बत’ में इश्क फरमाती नजर आईं।
विज्ञापन
these actress has been heroine of bollywood father as well as son
अमृता सिंह
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक अमृता सिंह ने भी फिल्मों में बाप-बेटे के साथ रोमांस फरमाया है। उन्होंने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्टर सनी देओल के साथ नजर आई, लेकिन इसके बाद शायद अमृता सिंह को भी नहीं पता होगा कि सनी देओल की हीरोइन बनने के बाद उन्हें सनी के पिता धर्मेंद्र की हीरोइन बनने का मौका मिलेगा। जी हां फिल्म 'बेताब' के बाद अमृता सिंह फिल्म ‘सच्चाई की ताकत’ में धर्मेंद्र की हीरोइन बनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed