फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: अभिनय की खातिर इन अभिनेत्रियों ने छोड़ा घर, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 08 Dec 2023 12:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
These actress Left their Family for Acting Career Kangana Ranaut Mallika Sherawat Radhika apte shehnaaz gill
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया अक्सर लोगों को इतना ज्यादा आकर्षित करती है कि वे खुद को रोक नहीं पाते और इसकी तरफ खींचे चले आते हैं। बॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना काफी मुश्किल माना जाता है, लेकिन बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जनून के कारण इस कठिन राह को चुना और मौजूदा समय में कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इसके लिए अपना घर तक छोड़ दिया।


Triptii Dimri: IMDb की लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची में तृप्ति ने किया टॉप, शाहरुख खान को दी मात!

These actress Left their Family for Acting Career Kangana Ranaut Mallika Sherawat Radhika apte shehnaaz gill
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से वे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी कंगना को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने करियर की खातिर घर तक छोड़ दिया था। हालांकि, इस बात से उनके पिता काफी नाराज हुए थे। कई मुश्किलों और रुकावटों को पार करने के बाद आज वे इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं।

These actress Left their Family for Acting Career Kangana Ranaut Mallika Sherawat Radhika apte shehnaaz gill
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत

इस लिस्ट में दूसरा नाम मल्लिका शेरावत का है। फिल्म मर्डर से वे रातों रात स्टार बन गई थीं। मल्लिका ने फिल्मी करियर के लिए अपने परिवार के साथ शादीशुदा जिंदगी को भी त्याग दिया था। एक बातचीत ने उन्होंने खुद बताया था कि जब उन्होंने इसके लिए अपने माता-पिता से बात की तो वे राजी नहीं हुए, जिसके बाद मल्लिका सबकुछ छोड़कर अपना करियर संवारने मुंबई आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These actress Left their Family for Acting Career Kangana Ranaut Mallika Sherawat Radhika apte shehnaaz gill
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका आप्टे

राधिका आप्टे अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कई फिल्मों में वे अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री के पिता को भी एक्टिंग की दुनिया पसंद नहीं थी। उनका मानना था कि यह एक ऐसा प्रोफेशन हैं, जिसमें दिमाग की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, राधिका इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं थीं। यही वजह है कि उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
These actress Left their Family for Acting Career Kangana Ranaut Mallika Sherawat Radhika apte shehnaaz gill
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल

शहनाज गिल पंजाबी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। बिग बॉस शो की वजह से वे पूरे देश में फेमस हो गईं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान से वे बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। अपने कई इंटरव्यू में शहनाज इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि अभिनय के लिए वे घर से भाग चुकी हैं।
Karan Johar: अपनी पहली डेट को इस वजह से बीच में छोड़ आए थे करण जौहर, किया हैरान कर देने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed