कृति सेनन बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकाराओं में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय की वजह से वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। अभिनय के बाद अब वह जल्द ही बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, जिसका नाम उन्होंने ब्लू बटरफ्लाइ रखा है। इस बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म दो पत्ती है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें कृति सेनन और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कृति से पहले और भी बहुत सी अभिनेत्रियां फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...
Actresses: अभिनय के साथ फिल्मों का निर्माण भी करती हैं ये अभिनेत्रियां, सूची में कृति सेनन का नाम हुआ शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत के बाद आलिया ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय के साथ अब वह फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' है। फिल्म डार्लिंग के साथ बाद वह जिगरा के निर्माताओं में से भी एक हैं।
ओम शांति ओम से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने फिल्म छपाक से निर्माता के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम केए प्रोडक्शंस है।
हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका अब विदेशी प्रोजेक्ट्स में भी काम करके अपना जादू बिखेर रही हैं। वह जल्द ही सिटाडेट के अगले भाग में भी नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री होने के साथ प्रियंका फिल्म निर्माता भी हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम पर्पल पेबेल पिक्चर्स है।
इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। कंगना ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में अपनी अदाकारी का दिखाने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स है। इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म इमरजेंसी इसी बैनर तले बनी है।
Rajinikanth: रजनीकांत को इस दिन मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, सुपरस्टार के स्वास्थ्य पर आई ये नई जानकारी