{"_id":"66fe302ff70a842e2b06dc41","slug":"throwback-thursday-when-ranbir-kapoor-reacted-on-question-of-working-in-dhoom-4-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब धूम 4 में काम करने को लेकर रणबीर से किया गया सवाल, अभिनेता ने दिया था ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब धूम 4 में काम करने को लेकर रणबीर से किया गया सवाल, अभिनेता ने दिया था ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी पिछली फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद वह रामायण में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि वह धूम फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में भी नजर आने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी का एक अपना अलग दर्शक वर्ग है। धूम के तीनों भाग बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रहे हैं। वहीं, चौथे भाग से भी लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस फिल्म की हो रही लगातार चर्चाओं के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको रणबीर और धूम 4 से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
धूम 3 को पर्दे पर आए 11 साल हो गए हैं। इस फिल्म के बाद समय-समय पर धूम 4 को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हुईं। इस फिल्म में कभी शाहरुख खान के काम करने तो कभी अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने के कयास लगे। साल 2023 आते-आते सोशल मीडिया पर चर्चा यह होने लगी कि फिल्म में रणबीर कपूर ग्रे शेड भूमिका में दिखेंगे।
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उस समय जब एक साक्षात्कार के दौरान रणबीर कपूर से धूम 4 में काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह इस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, "काश मैें आदित्य चोपड़ा होता तो आपके सवालों का जवाब दे पाता। धूम 4 या इस तरह की किसी फिल्म में काम करने में मुझे अच्छा लगेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उस बातचीत में उन्होंने आगे यह भी कहा था कि अभी उन्हें इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इस बात को अब एक साल हो गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म का हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।